फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Polls: जहानाबाद में दो गांव के लोगों ने किया वोट बहिष्कार, पोस्टर लगा नारेबाजी कर जताई नाराजगी

Sat, 01 Jun 2024 02:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Lok Sabha Polls: जहानाबाद में दो गांव के लोगों ने किया वोट बहिष्कार, पोस्टर लगा नारेबाजी कर जताई नाराजगी
LS Polls: People of 2 villages in Jehanabad boycotted voting expressed their displeasure by putting up posters
 
विज्ञापन
1 of 3
मतदाताओं का इंतजार करते मतदान कर्मी - फोटो : अमर उजाला
बिहार के जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के हुलासगंज प्रखंड के जगदीशपुर और रतनी प्रखंड के सरैया गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। गांव से मतदान केंद्र पर एक भी मतदाता वोट डालने के लिए नहीं गया। दोनों गांव में वोट बहिष्कार किया गया है। दरअसल, यहां के ग्रामीण जर्जर सड़क और गांव से पांच किलोमीटर की दूरी पर मतदान केंद्र होने से नाराज हैं।
 
विज्ञापन

2 of 3
मतदान के विरोध में लगाया पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं रहने के कारण हम लोगों ने वोट का बहिष्कार किया है। मात्र दो किलोमीटर दूरी होने के बावजूद पिछले 20 वर्षों से न तो सड़क का निर्माण हो पाया है और न ही चार सौ से ज्यादा वोट होने के बावजूद अभी तक गांव में मतदान केंद्र भी नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
नाराज ग्रामीणों ने नेताओं के खिलाफ नारेबाजी भी की - फोटो : अमर उजाला
आक्रोशित ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि हर चुनाव में गांव के सभी लोग लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाते थे। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन से लाख गुहार के बावजूद उनके गांव में सड़क का निर्माण नहीं हो पाया तो सभी ग्रामीणों ने आपस में मीटिंग करके वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वोट बहिष्कार की सूचना पर गांव पहुंचे बीडीओ और सीओ ने समझाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीण अभी भी वोट बहिष्कार पर अड़े हुए हैं और एक भी ग्रामीण वोट देने बूथ पर नहीं गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें