बिहार के मगध प्रमंडल के सबसे बड़े और इकलौते अस्पताल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा को बाधित कर दिया। इस घटना से अस्पताल पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, अस्पताल अधीक्षक और कॉलेज के प्राचार्य का घेराव कर हॉस्टल में छह दिनों से बाधित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की।