फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जहानाबाद में बड़ा सड़क हादसा; पर्यटकों से भरी मिनी बस हाइवा की टक्कर से पलटी, आठ लोग गंभीर घायल

Wed, 09 Oct 2024 01:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar News: जहानाबाद में बड़ा सड़क हादसा; पर्यटकों से भरी मिनी बस हाइवा की टक्कर से पलटी, आठ लोग गंभीर घायल
Jehanabad News: mini bus full of tourists overturned after colliding with Hyva truck, people injured
 
विज्ञापन
1 of 5
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
जहानाबाद में गया-पटना एनएच-83 पर कड़ौना थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में आठ पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने पर्यटकों से भरी मिनी बस को टक्कर मार दी। इस वजह से बस का ड्राइवर संतुलन खो बैठा और बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तीन लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना कड़ौना थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास हुई, जब नेपाल से बोधगया जा रहे बौद्ध भिक्षुओं से भरी मिनी बस विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। बस में लगभग 23 पर्यटक सवार थे।
 
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हाइवा ट्रक चालक मौके से फरार
चश्मदीदों के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ट्रक ने बस को टक्कर मारी, जिसके बाद बस गड्ढे में गिर गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही इस पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
अस्पताल में भर्ती घायल पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
घायलों का इलाज जारी, तीन लोगों की हालत गंभीर
सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
 

4 of 5
अस्पताल में इलाजरत घायल पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जांच शुरू की
इस हादसे की जानकारी मिलने पर कड़ौना थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है और ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय शिवशंकर कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना बेहद भयानक थी। हमने तुरंत पुलिस को सूचित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। वहीं, पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि हम ट्रक और चालक का पता लगाने में जुटे हैं। जल्द ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर, सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि तीन घायलों की हालत गंभीर थी, जिन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें