हम पार्टी के झंडे और हथियार संग युवक का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
राजद ने किया हमला, मांझी से जवाब तलब
इस वीडियो को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी अक्सर विपक्षी नेताओं के खिलाफ अनर्गल आरोप लगाते रहते हैं, लेकिन जब उनकी खुद की पार्टी का कोई व्यक्ति हथियार लहराता है और झंडा उठाकर शक्ति प्रदर्शन करता है, तब वे चुप क्यों हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि जब राहुल गांधी ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया था, तब मांझी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी कि राहुल को उस वक्त किडनैप कर लिया जाता। अब जबकि मांझी की पार्टी का युवक खुलेआम हथियार लहरा रहा है, तो क्या यही वह गैंग है? अभय कुशवाहा ने कहा कि इस मामले में प्रशासन और सरकार दोनों को सख्त कदम उठाना चाहिए और मांझी को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।