फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: औरंगाबाद में नशे के कारोबार के खिलाफ सड़क पर उतरे एलजेपीआर कार्यकर्ता, जागरूकता मार्च निकाल जताया आक्रोश

Wed, 04 Sep 2024 08:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar: औरंगाबाद में नशे के कारोबार के खिलाफ सड़क पर उतरे एलजेपीआर कार्यकर्ता, जागरूकता मार्च निकाल जताया आक्रोश
Aurangabad: LJPR workers took to streets against drug trade, expressed anger by taking out an awareness march
विज्ञापन
1 of 3
विरोध-प्रदर्शन करते एलजेपीआर कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी के कारण शराब के नशे का कारोबार बंद होने से सूखे नशे के कारोबार में इजाफा हुआ है। इस वजह से युवाओं में वैकल्पिक सूखे नशीले पदार्थों ब्राउन सुगर, अफीम, हेरोइन, गांजा और सुलेशन जैसे अन्य नशे की लत खासकर बढ़ रही है और नशे का कारोबार फल फूल रहा है। औरंगाबाद के दाउदनगर के इलाके में सूखे नशे के कारोबार की शिकायतें आम हैं। दो दिन पहले ही पुलिस ने 29 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ नशे के एक कारोबारी को दबोचा था। इसी सिलसिले में आम आवाम को खासकर नशे के सेवन के दुष्परिणामों से आगाह करने, जागरूकता लाने और नशीली वस्तुओं के कारोबारियों के खिलाफ सतत अभियान जारी रखने के लिए शासन-प्रशासन पर जन दबाव बनाने के उदेश्य से बुधवार को दाउदनगर में सामाजिक कार्यकर्ता और लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा ने जन जागरूकता मार्च निकाला।
 
विज्ञापन

2 of 3
विरोध-प्रदर्शन करते एलजेपीआर कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
मार्च दाउदनगर के प्रखंड कार्यालय के पास से निकलकर अनुमंडल कार्यालय तक पहुंचा। जहां मार्च का नेतृत्व कर रहे डॉ. प्रकाश चंद्रा ने एसडीओ मनोज कुमार और एसडीपीओ कुमार ऋषिराज को बिहार के राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए एलजेपीआर नेता ने कहा कि शराबबंदी के बाद से दाउदनगर अनुमंडल समेत पूरे जिले में गांव-गांव में प्रतिबंधित ब्राउन सुगर और प्रतिबंधित ड्रग्स की बिक्री और सेवन की प्रवृत्ति बढ़ी है। अचानक से 15 से 25 वर्ष की उम्र के युवा नशे की गिरफ्त में आकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। ड्रग्स खरीदने के लिए वे छोटे-मोटे अपराध को भी अंजाम दे रहे हैं। अगर समय रहते नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो समाज अंधकार में चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
पुलिस को ज्ञापन सौंपते एलजेपीआर कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान एसडीओ और एसडीपीओ ने कहा कि शासन-प्रशासन नशे के कारोबार को उखाड़ फेंकने के प्रति कृत संकल्पित है। पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। मार्च में शामिल एलजेपीआर कार्यकर्ताओं ने बताया कि दाउदनगर इन दिनों नशे के कारोबार का हब बनता जा रहा है। नशे के जाल में यहां के युवा फंसते चले जा रहे है। इसलिए आवश्यक है कि लोगों को इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया जाए। रैली में एलजेपीआर के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह, पूर्व जिप उपाध्यक्ष संजय सिंह सोम, रोहित सिंह और वार्ड पार्षद चिंटू मिश्रा समेत सैकड़ों एलजेपीआर कार्यकर्ता शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें