दिल्ली में शुरू हुई प्रेम कहानी समस्तीपुर पहुंचकर बड़े बवाल में बदल गई। प्रेमिका की शिकायत और बवाल के बाद युवक की तय शादी टूट गई और मामला थाने तक जा पहुंचा। यह पूरा मामला समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के सरारी गांव का है। वहीं, मूल रूप से वैशाली जिले के पातेपुर की रहने वाली युवती ने मोहनपुर थाने में सरारी गांव निवासी प्रिंस राय और उसके परिवार वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज होते ही युवक घर छोड़कर फरार हो गया है।