दरभंगा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सकतपुर थाना क्षेत्र में दुल्हन को पिस्तौल के बल पर अगवा कर लिया गया। घटना को लेकर दुल्हन की मां जानकी देवी ने सकतपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने आवेदन में बताया कि उनका घर मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में है। 25 अप्रैल 2025 को उनकी बेटी माला कुमारी (20) की शादी दरभंगा जिले के घनश्यामपुर निवासी भगलू राम के पुत्र संजय राम से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।