फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दरभंगा से लेकर गांव तक हुआ जय का भव्य स्वागत, प्रोमो वीडियो शूट कर रही Sa Re Ga Ma Pa टीम

Fri, 13 Sep 2024 05:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar News: दरभंगा से लेकर गांव तक हुआ जय का भव्य स्वागत, प्रोमो वीडियो शूट कर रही Sa Re Ga Ma Pa टीम
Bihar News: Jai got grand welcome from Darbhanga to village, Sa Re Ga Ma Pa team is shooting promo video
विज्ञापन
1 of 4
गांव पहुंचने पर जय का हुआ भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
जी टीवी पर 14 सितंबर शनिवार से प्रसारित होने वाले सिंगिंग शो Sa Re Ga Ma Pa का सहरसा जिले के लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार है। लोग टीवी स्क्रीन पर अपने जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के रहुआ निवासी जय झा को स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। गुरुवार की देर रात अपने गांव पहुंचे जय झा को बधाई देने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा।
 
विज्ञापन

2 of 4
जय ने बनगांव बाबाजी कुटी में टेका मत्था - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, शुक्रवार को Sa Re Ga Ma Pa टीम जय के साथ उसके घर और गांव के विभिन्न हिस्सों में जाकर प्रोमो वीडियो शूट किया। इस दौरान अन्य लोगों को किसी तरह की तस्वीर और वीडियो लेने से मना कर दिया गया था। इसके बाद वह टीम के साथ पुनः मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को फ्लाइट से दरभंगा पहुंचे। जहां उनके परिजनों और अन्य ने स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने बनगांव बाबाजी कुटी स्थित संत गोस्वामी लक्ष्मीनाथ परमहंस के दरबार में माथा टेका। उसके बाद विभिन्न जगहों पर रुकते हुए अपने पैतृक गांव पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने खुली जीप में पूरा गांव घुमाया।
 
विज्ञापन

3 of 4
गांव पहुंचने पर जय का हुआ भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के रहुआ निवासी और मधेपुरा जिला के जनता हाई स्कूल चौसा में संगीत शिक्षक के रूप में पदस्थापित जटेश कुमार झा और गृहिणी देवता देवी के छोटे बेटे जय कुमार Sa Re Ga Ma Pa के टॉप 12 में पहुंचे हैं। अब जय टीवी पर प्रसारित होने वाले Sa Re Ga Ma Pa के सिंगिंग राउंड में नजर आएंगे। जय ने शहर के एसएनएस आरकेएस कॉलेज से संगीत विषय में प्रो. गौतम सिंह के मार्गदर्शन में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। जय का बचपन से ही संगीत की तरफ झुकाव था।

दादा उग्रमोहन झा स्थानीय देवी देवता पर आधारित कई भजन लिखते रहे हैं। उसके बाद पिता भी संगीत की शिक्षा प्राप्त कर संगीत शिक्षक के रूप में चयनित हुए हैं। जय ने अपनी संगीत की प्रारंभिक शिक्षा पंचगछिया निवासी सोहन झा से प्राप्त की। उसके बाद शहर के हटिया गाछी में संगीत की शिक्षा देने वाले गुरु रजनीकांत झा उर्फ रमन झा से ली। बीते चार साल से जय बनारस में आदित्य भंडारी के सान्निध्य में संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
गांव पहुंचने पर जय का हुआ भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले जय ने Sa Re Ga Ma Pa लिटिल चैम्प्स में ऑडिशन दिया था, लेकिन सफल नहीं हो पाए थे। फिर वर्ष 2022 में इंडियन आइडल का ऑडिशन दिया और फर्स्ट राउंड तक पहुंचे। वर्ष 2023 में Sa Re Ga Ma Pa में ही ऑडिशन दिया और थर्ड राउंड के बाद आगे नहीं जा पाए। अब पुनः Sa Re Ga Ma Pa में ऑडिशन देकर टॉप 12 के लिए चयनित हुए हैं। चयन पर गांव से लेकर सभी सगे संबंधियों में हर्ष का माहौल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें