फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मधुबनी पहुंची CM नीतीश की प्रगति यात्रा, विकास योजनाओं का किया निरीक्षण और उद्घाटन

Sun, 12 Jan 2025 04:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Madhubani News: मधुबनी में अपनी प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता से जुड़े विकास कार्यों में देरी न करें और प्राथमिकता के आधार पर उन्हें पूरा करें। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
1 of 12
मधुबनी में प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के तहत रविवार को मधुबनी जिला पहुंचे। उनकी यात्रा का उद्देश्य विकास योजनाओं का निरीक्षण करना और उनकी प्रगति का मूल्यांकन करना था। सीएम ने खुटौना प्रखंड के दुर्गीपट्टी गांव से यात्रा की शुरुआत की और सुक्की, संग्राम, और अररिया तक विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और निरीक्षण किया। उनके आगमन पर स्थानीय जनता ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
 
विज्ञापन

2 of 12
मधुबनी में प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
दुर्गीपट्टी में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण और उद्घाटन
खुटौना प्रखंड के दुर्गीपट्टी गांव में मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पहुंचे। यहां उन्होंने कई योजनाओं का निरीक्षण किया, जिनमें आंगनबाड़ी केंद्र, अनुसूचित जाति दालान, हर घर नल जल योजना, पक्की नली-गली योजना, और सोलर स्ट्रीट लाइट शामिल हैं।
 
विज्ञापन

3 of 12
मधुबनी में प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गीपट्टी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग योजना, अमृत सरोवर के सौंदर्यीकरण योजना और मनरेगा के तहत नव निर्मित पार्क योजना का उद्घाटन भी किया। इसके बाद उन्होंने पंचायत सरकार भवन और डब्ल्यू.पी.यू. के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उनकी उपस्थिति से स्थानीय प्रशासन और आम जनता में काफी उत्साह देखा गया।
 

4 of 12
मधुबनी पहुंची सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा - फोटो : अमर उजाला
सुक्की में नदी इंटरलिंकिंग योजना का निरीक्षण
दुर्गीपट्टी से सीएम सुक्की पहुंचे, जहां उन्होंने पुरानी कमला और जीवछ नदी के इंटरलिंकिंग के लिए प्रस्तावित योजना का स्थल निरीक्षण किया। यह योजना नदियों के जल प्रवाह को बेहतर बनाने और सिंचाई में सुधार के उद्देश्य से बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस योजना पर तेजी से काम करने का निर्देश दिया।
 
विज्ञापन

5 of 12
मधुबनी में सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा - फोटो : अमर उजाला
संग्राम: रिवर फ्रंट और अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन
सुक्की के बाद मुख्यमंत्री संग्राम स्थित हेलीपैड पहुंचे। यहां उन्होंने सुगरवे में रिवर फ्रंट परियोजना और एनएच-57 के पास बिदेसर स्थान स्थित पश्चिमी कोशी नहर के अंतिम छोर का निरीक्षण किया। रिवर फ्रंट परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना है।
 
विज्ञापन

6 of 12
मधुबनी में प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
संग्राम में मिथिला हाट पहुंचकर मुख्यमंत्री ने जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने जीविका दीदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीविका परियोजना ने महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी कहा कि जीविका दीदी के स्टॉल पर जाकर उनकी समस्याओं और सुझावों को समझने का प्रयास किया जाता है।
 
विज्ञापन

7 of 12
मधुबनी में प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
जदयू नेताओं ने की मुख्यमंत्री की प्रशंसा
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और सांसद रामप्रीत मंडल ने मुख्यमंत्री की यात्रा को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री मिथिला की संस्कृति, खानपान और विकास योजनाओं को करीब से देख रहे हैं। उनकी यात्रा से स्थानीय समस्याओं का समाधान तेजी से होगा।
 

8 of 12
मधुबनी में प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
अररिया में रिवर फ्रंट का लोकार्पण
संग्राम से मुख्यमंत्री अररिया रवाना हुए, जहां उन्होंने रिवर फ्रंट का लोकार्पण किया। इस परियोजना के तहत नदियों के किनारे सौंदर्यीकरण किया गया है, जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
 

9 of 12
मधुबनी में प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय जनता को बड़ी उम्मीदें
मुख्यमंत्री की यात्रा से क्षेत्र के लोगों को विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। उनके ऑन-द-स्पॉट निर्णय लेने की प्रवृत्ति से कई समस्याओं का त्वरित समाधान होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता से जुड़े विकास कार्यों में देरी न करें और प्राथमिकता के आधार पर उन्हें पूरा करें।

10 of 12
समीक्षा बैठक के दौरान सीएम नीतीश कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मधुबनी जिले में सब तरह के काम करा दिए हैं, कुछ नए काम और कराए जायेंगे। सीएम ने कीं ये घोषणाएं:-
1. मधुबनी जिले में कमला नदी से मरने कमला-पुरानी कमला जीवछ नदी की इंटरलिंकिंग का कार्य किया जाएगा। इससे जिले में बाढ़ नियंत्रण के साथ सिंचाई की सुविधा होगी।
2. पश्चिमी कोशी नहर के बिदेश्वरस्थान उप शाखा नहर और उग्रनाथ शाखा नहर का सुदृढ़ीकरण तथा विस्तारीकरण किया जाएगा।
3. आज इस मिथिला हाट में समीक्षा बैठक हो रही है, इस मिथिला हाट का और विस्तारीकरण किया जाएगा।
 

11 of 12
मधुबनी में प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं:-
4. मधुबनी में अंतर्राज्यीय बस अड्डे का निर्माण कराया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा होगी।
5. जयनगर शहीद चौक के पास आर०ओ०बी० का निर्माण कराया जाएगा।
6. मधुबनी शहर के लिए रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा, जिसके तहत कनकपुर से जगतपुर तक सड़क निर्माण कराया जाएगा तथा इसे पंडौल बाईपास से जोड़ा जाएगा।
7. जिले में NH-27 के पास लौकही प्रखंड में बनगामा गांव के पास लगभग 500 एकड़ जमीन में औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जाएगा।
8. मधुबनी जिला मुख्यालय स्थित हवाई अड्डे को छोटे विमानों के लिए ‘उड़ान योजना’ में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा।
9. मधुबनी जिला में स्थित मां सीता और प्रभु श्रीराम के प्रथम मिलन स्थल ‘फुलहर स्थान’ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
 
विज्ञापन

12 of 12
मधुबनी में प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि इन सब कामों को करा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त मधुबनी जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई और धन्यवाद देता हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें