फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja: लाखों श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य, पटना समेत पूरे बिहार के घाटों पर उमड़ी भीड़

Fri, 08 Nov 2024 08:16 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Chhath Mahaparva 2024: पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, पूर्णिया, बेगूसराय, खगड़िया समेत सभी 38 जिलों के छठ घाटों पर अहले सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
1 of 9
छठ घाटों पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
लोक आस्था का महापर्व छठ आज संपन्न हो गया। चार दिवसीय महापर्व के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास समाप्त हुआ। इधर, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, पूर्णिया, बेगूसराय, खगड़िया समेत सभी 38 जिलों के छठ घाटों पर अहले सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों की ओर से पटना की सड़कों को धो दिया गया था। हर गली-सड़कों पर बिहार कोकिला स्व. शारदा सिन्हा के छठ गीत बज रहे। 
विज्ञापन

2 of 9
पटना में छठ घाटों पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
छठी मैय्या के जयकारे से गूंजते रहे घाट
इधर, पटना समेत पूरे बिहार में छठ घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। छठी मैय्या के जयकारे से छठ घाट गूंजते रहे। कई लोगों ने घरों की छत और तालाबों में छठ पूजा मनाई। छठ घाट पर जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई है। 
विज्ञापन

3 of 9
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में छठ पूजा की। - फोटो : सोशल मीडिया।
रोहिणी आचार्य ने दिया भागवान भास्कर अर्घ्य
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में छठ पूजा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि लोक संस्कृति के समस्त आयामों व प्राकृतिक विविधा समाहित पावन कार्तिक मास के महापर्व छठ के चौथे अनुष्ठान प्रातःकालीन अर्घ्य अर्पण की संपूर्णता के साथ आप सबों के सकल मनोरथ की कामना हेतु मेरी शुभेच्छाएं।

4 of 9
सेंट्रल जेल में छठ करतीं व्रतीं। - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल जेल में भी छठ महापर्व
मुजफ्फरपुर के अमर शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल में भी महिला बंदियों ने छठ महापर्व किया। व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। केंद्रीय जेल प्रशासन की ओर से इसके लिए सारे प्रबंध किए गए थे। 
विज्ञापन

5 of 9
अर्घ्य देतीं श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
आज के दिन सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है
चार दिवसीय त्योहार में सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत करना बहुत कठिन माना जाता है क्योंकि इस व्रत को कठोर नियमों के अनुसार 36 घंटे तक रखा जाता है। शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व का समापन कर दिया। 
विज्ञापन

6 of 9
मुजफ्फरपुर में भगवान भास्कर की आराधना करतीं व्रती। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मुजफ्फरपुर के विभिन्न छठ घाटों पर उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने की साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन हो गया। विभिन्न छठ घाटों पर छठव्रती महिला तथा पुरुषों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। शहर के सीढ़ी घाट, आश्रम घाट, लकड़ीढही घाट, अखाड़ा घाट, सहित कई प्रमुख घाट पर उमड़ी श्रद्धालु की भीड़ उमड़ पड़ी। 
विज्ञापन

7 of 9
पूर्णिया में छठ घाटों पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
अंतिम दिन शहर में उत्सव जैसा माहौल
लोकआस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन शहर में उत्सव जैसा माहौल रहा। पूर्णिया के पंचमुखी मंदिर छठ पोखर, ततमा टोला छठ पोखर, गुलाबबाग, शिवमंदिर छठ घाट सहित कई जगह परंपरागत ढंग से श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर विधिवत पूजन किया। तीन घंटे तक चला धार्मिक आयोजन स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। सैकड़ों की संख्या में लोग नहर के किनारे खड़े-खड़े पूजा पाठ का विधान देखते रहे।

8 of 9
दरभंगा सेंट्रल जेल में अर्घ्य देते बंदी। - फोटो : अमर उजाला
सजा काट रहे बंदियों ने भी छठ किया
दरभंगा मंडल कारा दरभंगा में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सजा काट रहे महिला व पुरुष बंदियों ने लोकआस्था के महापर्व का अनुष्ठान किया है। इसकी सारी व्यवस्था मंडला कारा की तरफ से किया गया है। इस वर्ष सजा काट रहे महिलाओं ने छठ का व्रत किया तो वही 23 सजा काट रहे पुरूष बंदियों ने भी छठ किया है। आज सभी सजायाफ्ता कैदियों ने उदयाचल गामी भगवान भाष्कर को अर्घ दिया है। इस दौरान मंडल अधीक्षक स्नेहलता बंदी द्वारा किये जा रहे छठ व्रत में पूरा सहयोग किया। 
विज्ञापन

9 of 9
भगवान सूर्य नारायण करतीं छठ व्रती। - फोटो : अमर उजाला
36 घंटे का निर्जला उपवास समाप्त हुआ
मधुबनी में छठ व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास समाप्त हुआ। महापर्व छठ का आज समापन हो गया। शांतिपूर्ण सौहार्द वातावरण में यह पर्व मनाया गया। कमला बलान नदी के परतापुर घाट, पिपरा घाट कंदरपी घाट पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भगवान सूरज को अर्घ्य अर्पण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें