फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath: बिहार में धूमधाम से मना महापर्व, छठ व्रतियों ने अर्पित किया अस्त होते सूर्य को अर्घ्य; मोहक तस्वीरें

Thu, 07 Nov 2024 06:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा/जहानाबाद/मुजफ्फरपुर/कैमूर/मधुबनी/पूर्णिया

सार

Chhath Mahaparv 2024: बिहार में गुरुवार को छठ महापर्व को बड़े ही हर्षोउल्लास से मनाया गया। राज्य के शेखपुरा, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, कैमूर, मधुबनी और पूर्णिया में श्रद्धालुओं ने अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई हैं।
विज्ञापन
1 of 10
बिहार के विभिन्न जिलों के छठ घाटों से आस्था की मोहक तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन शेखपुरा जिले के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखा गया। संध्या समय, छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हुए अपने परिवार की सुख-शांति और मनोकामना पूर्ति की कामना की। इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीतों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
 
विज्ञापन

2 of 10
बिहार के विभिन्न जिलों के छठ घाटों से आस्था की मोहक तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की शाम को व्रतियों ने भगवान सूर्य की आराधना की और खरना के साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआत की। पर्व के चौथे और अंतिम दिन, शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद श्रद्धालुओं का व्रत समाप्त हो जाएगा। इसके बाद वे अन्न-जल ग्रहण कर 'पारण' करेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 10
बिहार के विभिन्न जिलों के छठ घाटों से आस्था की मोहक तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
बरबीघा, जहानाबाद और मुजफ्फरपुर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
बरबीघा नगर परिषद के मालती पोखर घाट और गांधी सरोवर घाट पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा देखा गया। यहां शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर छठी मैया के गीत गूंजते रहे।
 
4 of 10
बिहार के विभिन्न जिलों के छठ घाटों से आस्था की मोहक तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
इसी प्रकार जहानाबाद में भी विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ सूर्य पूजा की। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल तैनात था ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
 
विज्ञापन

5 of 10
बिहार के विभिन्न जिलों के छठ घाटों से आस्था की मोहक तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर जिले में भी छठ पूजा का माहौल बहुत ही भव्य था। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक सीढ़ी घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे, जिसमें पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया था।
 
विज्ञापन

6 of 10
बिहार के विभिन्न जिलों के छठ घाटों से आस्था की मोहक तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
कैमूर, मधुबनी और पूर्णिया में भी मनाया गया पर्व
कैमूर जिले के दुर्गावती में भी छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया। छठ व्रति महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
 
विज्ञापन

7 of 10
बिहार के विभिन्न जिलों के छठ घाटों से आस्था की मोहक तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
मधुबनी जिले के परतापुर घाट पर भी श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और एसडीआरएफ टीम ने सुरक्षा सुनिश्चित की। इस दौरान घाटों की सफाई और जल भराव के लिए समाजसेवियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
 
8 of 10
बिहार के विभिन्न जिलों के छठ घाटों से आस्था की मोहक तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
पूर्णिया जिले के विभिन्न छठ घाटों, जैसे पंचमुखी मंदिर छठ पोखर, गुलाब बाग शिव मंदिर छठ घाट और ततमा टोला छठ पोखर पर श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और पूजा अर्चना की। इस दौरान स्थानों को सुंदर रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, जिससे वातावरण और भी भक्ति में डूबा रहा।
 
9 of 10
बिहार के विभिन्न जिलों के छठ घाटों से आस्था की मोहक तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
जिलेभर में प्रशासन द्वारा छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया। जगह-जगह पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी और गोताखोर भी तैनात किए गए थे। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और उनकी सुरक्षा पर पूरा ध्यान रखा जाए।
 
विज्ञापन

10 of 10
बिहार के विभिन्न जिलों के छठ घाटों से आस्था की मोहक तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा के तीसरे दिन का यह पर्व श्रद्धा, भक्ति और सुरक्षा के साथ मनाया गया। सभी जगहों पर श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य की पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें