फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः वोटरों में जबरदस्त रहा उत्साह, देखें मतदान की खास तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 11
बिहार में पहले चरण के लिए मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। वोट देने लिए घर से बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्र पहुंचे। यह वजह थी कि  पहले चरण के मतदान में कुल 57 फीसदी लोगों ने मतदान किया है।
विज्ञापन

बिहारः वोटरों में जबरदस्त रहा उत्साह, देखें मतदान की खास तस्वीरें

2 of 11
चुनाव के दौरान मुंगेर के बूथ संख्या 42, भागलपुर में बूथ नंबर 25, शेखपुरा में बूथ संख्या 183, नवादा में 209 पीरपैंती में 135 नंबर बूथ पर EVM मशीन में खराबी की वजह से मतदान देर से शुरु हुआ जिसकी वजह से लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बिहारः वोटरों में जबरदस्त रहा उत्साह, देखें मतदान की खास तस्वीरें

3 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपील शायद बिहार के लोगों ने सुन ली। यही कारण था कि इस बार युवा मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। मोदी ने ट्वीट के माध्यम से युवाओं से मतदान करने की अपील की थी।

बिहारः वोटरों में जबरदस्त रहा उत्साह, देखें मतदान की खास तस्वीरें

4 of 11
वीआईपी मतदाताओं में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अलौली में पशुपाती पारस, बेगुसराय से सांसद भोला सिंह सहित अन्य ने वोट डाले।
विज्ञापन

बिहारः वोटरों में जबरदस्त रहा उत्साह, देखें मतदान की खास तस्वीरें

5 of 11
पहले चरण के मतदान में कुल 1,35,72,339 पंजीकृत मतदाता थे जिनमें से 72,37,253 पुरुष, 63,17,602 महिलाएं और तीसरे लिंग के 405 लोग थे।
विज्ञापन

बिहारः वोटरों में जबरदस्त रहा उत्साह, देखें मतदान की खास तस्वीरें

6 of 11
पहले चरण में हुए चुनाव में 10 जिलों में 49 सीटों पर 583 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 54 महिला प्रत्याशी थी। शाम को मतदान खत्म होने के बाद इनके भाग्य का फैसला एवीएम मशीन में कैद हो गया।
विज्ञापन

बिहारः वोटरों में जबरदस्त रहा उत्साह, देखें मतदान की खास तस्वीरें

7 of 11
इसमें बसपा के 41, भाजपा के 27, जदयू के 24, राजद के 17, लोजपा के 13, कांग्रेस के आठ, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के छह और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के तीन उम्मीदवार मैदान में ताल ठोकने उतरे थे।

बिहारः वोटरों में जबरदस्त रहा उत्साह, देखें मतदान की खास तस्वीरें

8 of 11
पहले चरण के मतदान के लिए भाकपा ने 25 और माकपा ने 12 उम्मीदवार उतारे थे। सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों पर दांव लगाया है जिनके भाग्य का फैसला बिहार के मतदाता कर चुके हैं।

बिहारः वोटरों में जबरदस्त रहा उत्साह, देखें मतदान की खास तस्वीरें

9 of 11
उप मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि पहले चरण के 13,212 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

बिहारः वोटरों में जबरदस्त रहा उत्साह, देखें मतदान की खास तस्वीरें

10 of 11
बिहार के कुछ संवेदनशील मतदान केंद्रों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने कुछ बूथों पर वेबकैम भी लगाया है ताकि बूथ की जानकारी टेलीकॉस्ट हो सके।
विज्ञापन

बिहारः वोटरों में जबरदस्त रहा उत्साह, देखें मतदान की खास तस्वीरें

11 of 11
पहले चरण के मतदान में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लगभग सभी बूथों पर महिलाओं की लंबी कतार देखने को मिली जिससे यह साफ संकेत जा रहा था कि इस बार बिहार के भविष्य का फैसला महिलाएं ही करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें