मेरा जन्म दक्षिण अमेरिकी देश गुएना के एक भारतवंशी राजनीतिक परिवार में हुआ। मेरे पिता गुएना की विपक्षी पार्टी के नेता थे, जो आगे चलकर देश के अटॉर्नी जनरल भी बने। यही वजह रही कि बचपन में ही मुझे अदालती कार्यवाही देखने का मौका मिल गया। दस साल की उम्र में मेरे पिता ने मुझे पढ़ने के लिए ब्रिटेन भेज दिया। मैंने लंदन के मोइरा हाउस गर्ल्स स्कूल से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद प्रतिष्ठित पॉलिटेक्निक ऑफ ईस्ट लंदन (ईस्ट लंदन यूनिवर्सिटी) से कानून की पढ़ाई की। पर मुझे विधि की पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी, क्योंकि गुएना में उस वक्त मेरी जरूरत थी। ब्रिटेन वापस लौटने के बाद मैंने लंदन यूनिवर्सिटी से मानव संसाधन प्रबंधन और विपणन की डिग्रियां लीं।
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : gina miller
लंदन में मुझे छोटी-सी उम्र में ही नस्लवाद का सामना करना पड़ा। बोर्डिंग स्कूल में होने वाले भेदभाव से तंग आकर मैं चौदह की उम्र में ईस्टबोर्न में रह रहे अपने भाई के साथ रहने लगी। भाई के साथ रहते हुए मुझे आर्थिक रूप से कई दिक्कतें आईं। जीवन यापन के लिए मैं उस उम्र में ही पार्ट टाइम काम करने लगी थी। कुछ वक्त के लिए तो मैंने घरेलू नौकरानी का भी काम किया। 21 साल की उम्र में मैंने शादी कर ली। दो साल बाद मैंने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका मस्तिष्क अविकसित था। तब तक मेरी वित्तीय परेशानियां लगातार बनी रहीं। अतिरिक्त कमाई के लिए मैं पिज्जा रेस्टोरेंट में वेटर भी बनी और सर्द मौसम में मोबाइल की दुकानों के बाहर खड़ी रहकर पर्चे तक बांटे।
पढ़ें: कैंसर पीड़ितों की मदद करने के लिए कविता को मिला वुमन अचीवर अवार्ड
विज्ञापन
3 of 4
gina miller
- फोटो : gina miller
मैंने 1987 में एक फोटोग्राफी लैब खोली। तीन साल बाद मैं बीएमडब्ल्यू कंपनी की इवेंट मैनेजर बन गई। आगे चलकर मैंने वित्तीय विपणन क्षेत्र में काफी काम किया। आठ साल पहले अपने तीसरे पति के साथ मिलकर एक कंपनी खोलने के बाद मैंने बाजार में मौजूद उस व्यवस्था के खिलाफ अभियान का नेतृत्व किया, जिसमें पेंशन और निवेश पर गलत तरीके से छिपा हुआ शुल्क लिया जाता था। बहुत जल्द ही मेरा काम ट्रू एंड फेयर फाउंडेशन के रूप में तब्दील हो गया, जिसका लक्ष्य वित्तीय पोषण में बढ़ती असमानता ठीक करना था। 2012 में मैंने भविष्य में पारदर्शिता के माध्यम से गलत बिक्री या वित्तीय घोटालों की आशंका को सीमित करने को लेकर एक दूसरा अभियान चलाया।
मेरे पिता गुएना के एक समाजवादी नेता थे। कास्त्रो जैसी शख्सियतें भी हमारे घर आती थीं। मुझे अच्छी तरह से याद है कि वे लोग सिगार पीते हुए समाज के सभी जरूरी मुद्दों पर बातें करते थे। मैं अपने पिता से बहुत प्रभावित हूं, जो हमेशा दूसरों के बारे में सोचते थे। यही वजह है कि मैं दक्षिणपंथी संकीर्णता वाले ब्रेक्जिट की घोर विरोधी हूं। इसीलिए मैंने अपने विचार के समर्थक प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए लाखों यूरो चंदा के माध्यम से इकट्ठा कर लिए हैं। विगत मार्च में मैंने एक सफल कानूनी चुनौती का नेतृत्व किया, जिसने प्रधानमंत्री थेरेसा मे को उनके फैसले से पहले उन्हें संसद की मंजूरी लेने पर मजबूर कर दिया।
ब्रिटेन की सर्वाधिक प्रभावशाली अश्वेत शख्सियत के तौर पर चुनी गई महिला गीना मिलर के साक्षात्कारों पर आधारित।