HONDA GOLDWING
- फोटो : Social Media
Honda Goldwing बाइक
वहीं अगर आपकी बाइक या स्कूटर बेहद भारी है या फिर आप ऐसी जगह फंस गए हैं, जो बेहद संकरी है और बाइक या स्कूटर को घुमाना संभव नहीं है, वहां रिवर्स गियर की जरूरत महसूस होती है। बात करते हैं 27 लाख रुपये की कीमत वाली Honda Goldwing बाइक की, जो वजन में बेहद भारी है। इसका वजन 350 किग्रा तक है। कंपनी ने इस बाइक में एक खास इलेक्ट्रिक स्टार्टर मोटर दी है, जिसे स्लो मूविंग ट्रैफिक के दौरान प्रयोग किया जा सकता है। लेकिन इस फंक्शन का इस्तेमाल कुछ ही मीटर तक कर सकते हैं, क्योंकि यह मोटर बैटरी को डिस्चार्ज कर देगी।