फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में 5-गियर या 6-गियर, कौन है बेस्ट, इन कारों में मिलता है 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

Sun, 01 Mar 2020 09:43 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
5th Gear vs 6th Gear - फोटो : Amar Ujala
आमतौर पर भारतीय बाजार में आने वाली कारें 5-स्पीड गियर के साथ आती हैं। लेकिन कई कार कारें ऐसी भी हैं, जिनमें 6-स्पीड गियरबॉक्स लगा होता है। हालांकि उनकी संख्या गिनी-चुनी ही है। दोनों में क्या है अंतर, साथ ही जानते हैं उन कारों और एसयूवी के बारे में, जो आती हैं 6-गियर मैनुअल ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी के साथ...
 
विज्ञापन

2 of 14
car gear armrest

5 गियर Vs 6 गियर

देश में बनने वाली ज्यादातर कारें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती हैं, जो स्टैंडर्ड है। वहीं 6-स्पीड ट्रांसमिशन चुनिंदा गाड़ियों में ही आता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि कम RPM पर भी कार ज्यादा स्मूथ चलती है और ईंधन की बचत करती है। हाईवे ड्राइविंग में इसका बहुत फायदा मिलता है। 6-गियर को ओवरड्राइव गियर भी कहा जाता है, जिसमें क्रूजिंग का अनुभव मिलता है।
 
विज्ञापन

3 of 14
Hyundai Elite i20 India - फोटो : Social Media

Hyundai Elite i20

ह्यूंदै की एलीट आई20 में 6-गियर टेक्नोलॉजी मिलती है। एलीट आई20 और एक्टिव आई20- में यह फीचर मिलता है। इसके 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन में 6-गियर मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। जो 89 बीएचपी की पावर और 220 एनएम का टॉर्क देता है।

4 of 14
Tata Nexon Facelift - फोटो : social media

टाटा नेक्सन

टाट नेक्सन में 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 108 बीएचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन108 बीएचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। टाटा नेक्सन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आती है।
 
विज्ञापन

5 of 14
Hyundai Verna

ह्यूंदै वरना

ह्यूंदै की सेडान कार वरना में 6-गियर ट्रांसमिशन मिलता है। 1.6 लीटर इंजन के साथ आने वाली वरना में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों 6-स्पीड के साथ आते हैं। 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन 122 बीएचपी की पावर और 155 एनएम का टॉर्क देता है।
 
विज्ञापन

6 of 14
Auto Expo 2020 Renault Duster 2020 - फोटो : Team-BHP

रेनो डस्टर और कैप्चर

रेनो की एसयवी डस्टर का 1.5 लीटर का डीजल वर्जन 110 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। वहीं रेनो कैप्चर में भी यही इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है।
विज्ञापन

7 of 14
Hyundai Elantra - फोटो : Hyundai India

Hyundai Elantra

ह्यूंदै की प्रीमियम सेडान कार में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमनिशन मिलता है, जो पेट्रोल और डीजल दोनों में आता है। इसका 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन 150 बीएचपी की पावर और 192 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि 1.6 लीटर का डीजल इंजन 126 बीएचपी की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देता है।  

8 of 14
Mahindra XUV500 2019

महिंद्रा XUV500

महिंद्रा की डी-सेगमेंट कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV500 में 2.2. लीटर का mHawk डीजल इंजन मिलता है, जो 140 बीएचपी की पावर और 330 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।
 

9 of 14
Nissan Kicks Discount - फोटो : Social Media

निसान किक्स

निसान की एसयूवी किक्स दो इंजन पेट्रोल और डीजल के साथ आती है। लेकिन इसके 1.5 K9K dCi ड़ीजल इंजन ही 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के आता है। यह इंजन 110 पीएस की पावर और 240ल एनएँम का टॉर्क देता है।

10 of 14
Honda City BS6 - फोटो : Social Media

होंडा सिटी

सबसे पॉपुलर सेडान कार होंडा सिटी बी 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसनिशन के साथ आती है। होंडा सिटी में आने वाला 1.5 लीटर i-DTEC डीजल इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है।

11 of 14
Jeep Compass Diesel Automatic - फोटो : Jeep Compass

जीप कंपास

जीप कंपास एसयूवी 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। जीप कंपास का 2.0 लीटर मल्टीजेट डीजल, 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।

12 of 14
Tata Harrier SUV

टाटा हैरियर

टाटा की सबसे पॉपुलर एसयूवी हैरियर 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन के साथ आती है। यह इंजन 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। खास बात यह है कि यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसके अलावा टाटा हेक्सा भी 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है।

13 of 14
Kia seltos drive review - फोटो : kia motors

Kia Seltos

देश की सबसे पॉपुलर एसयूवी में शामिल किआ सेल्टोस बी 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। इसका 1497 सीसी का पेट्रोल वर्जन 113 बीएचपी की पावर और 144 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।
विज्ञापन

14 of 14
MG Hector Red Front - फोटो : File

MG Hector

एमजी मोटर की सबसे पॉपुलर एसयूवी एमजी हेक्टर भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। हेक्टर का 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल हाईब्रिड, 1.5 लीटर पेट्रोल और 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें