फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदनी है 100cc से 150cc तक की बाइक, जानें कौन सा इंजन आपको करेगा सूट

Tue, 02 Jul 2019 07:22 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कौन सी बाइक है बेस्ट - फोटो : Amar Ujala
इस समय भारत में लगभग सभी कैटिगरी में नई और शानदार बाइक्स मौजूद हैं। 100cc से लेकर 200cc और इससे ऊपर के सेगमेंट में आपको बाइक्स आसानी से मिल जायेंगी। लेकिन इतने सारे ऑप्शन होने के बावजूद यह समझ नहीं आता है कि कौन सी बाइक्स बेस्ट रहेगी? ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि बाइक का कौन सा सेगमेंट किन ग्राहकों को टारगेट करता है।
विज्ञापन

100cc सेगमेंट

2 of 6
100सीसी बाइक्स - फोटो : Amar ujala
बाइक सेगमेंट में यह एंट्री लेवल सेगमेंट होता है और भारत में बिकने वाली 50 फीसदी से ज्यादा बाइक्स इसी कैटिगरी में आती है। यह सेगमेंट उन लोगों के लिए है, जो बाइक से रोजाना 50 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करते हैं। ऑफिस जाने वाले लोग सबसे ज्यादा 100cc बाइक्स को भी खरीदना पसंद करते हैं। क्योंकि छोटा इंजन होने की वजह से ज्यादा माइलेज मिलती है। वहीं वजन में हल्की होने की वजह से इन्हें हैंडल करने में कोई दिक्कत नहीं होती। इसके अलावा कीमत और सर्विस के मामले में भी ये किफायती होती हैं। हालांकि डिजाइन के मामले में ये सेक्शन फीका ही रहा है। 100cc इंजन वाली बाइक्स की माइलेज 80 किमी प्रति लीटर से भी ज्यादा होती है। भारत में इस समय कई 100cc इंजन वाली बाइक्स आपको मिल जायेंगी। इस समय बजाज की CT100, प्लेटिना, TVS sport, स्टार सिटी और हीरो HF डीलक्स जैसे मॉडल शामिल हैं, जिनकी कीमत 33 हजार रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन

110cc सेगमेंट

3 of 6
भारत में 110cc बाइक्स - फोटो : Amar Ujala
यह सेगमेंट 100cc सेगमेंट से एक कदम ऊपर है। इस समय इस सेगमेंट में कई अच्छे मॉडल आ चुके हैं। जैसे TVS Radeon  Bajaj Discover 110, TVS victor 110, Hero Passion Pro 110 IBS और Honda LIVO जैसी बाइक्स हैं। इस सेगमेंट की बाइक्स 53 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में आती हैं। 110cc इंजन वाली बाइक्स में स्टाइल, पावर और माइलेज अच्छी मिलती है। इस सेगमेंट की बाइक भी डेली इस्तेमाल के लिए अच्छी साबित होती हैं। ये बाइक्स 70 किलोमीटर प्रति लीटर के आस-पास माइलेज देती हैं।
 

125cc सेगमेंट

4 of 6
125सीसी बाइक सेगमेंट - फोटो : Amar Ujala
यह सेगमेंट थोड़ा प्रीमियम और पावरफुल होता है। हालांकि यह सेगमेंट बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन पॉपुलर काफी है। होंडा शाइन ही इकलौती ऐसी बाइक हैै, जो काफी लम्बे समय से इस सेगमेंट पर राज कर रही है। जबकि बजाज डिस्कवर, हीरो सुपर स्प्लेंडर, हीरो ग्लैमर भी इस सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। 125cc सेगमेंट में जितनी भी बाइक्स आती हैं, वे थोड़ी महंगी होती हैं। माइलेज करीब 50 से 60 kmpl के हिसाब से मिलता है। डेली इस्तेमाल के लिए ये अच्छी बाइक्स साबित होती हैं क्योकिं ये पावरफुल होने के साथ आरामदायक भी होती हैं।
 
विज्ञापन

150-160cc सेगमेंट

5 of 6
15-160 cc बाइक सेगमेंट - फोटो : Amar Ujala
यह एक ऐसा ऐसा सेगमेंट है, जो यूथ में काफी पॉपुलर है। जो लोग स्टाइल के साथ-साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस चाहते हैं, उन्हें इस सेगमेंट में आना चाहिये। लेकिन इस सेगमेंट की बाइक्स की माइलेज 40 से 45 kmpl के आस-पास रहती है। इनका इंजन दमदार होता है। सिटी और हाइवे के लिहाज से ये अच्छी बाइक्स साबित होती हैं। इस कैटिगरी में कुछ खास बाइक्स हैं जैसे बजाज पल्सर 150, बजाज पल्सर, यामाहा एफजी, होंडा होर्नेट, होंडा यूनिकॉर्न और टीवीएस अपाचे 160 शामिल हैं। इस सेगमेंट की बाइक्स की कीमत 83 हजार रुपये से शुरू होती है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

200cc सेगमेंट

6 of 6
1 लाख रुपये से कम में मिलने वाली बेस्ट बाइक्स - फोटो : Amar Ujala
पिछले कुछ सालों से भारत में 200cc इंजन वाली बाइक्स का क्रेज लोगों में अच्छा-खासा देखने को मिला है। वे यूजर्स जिन्हें हाई-परफॉरमेंस बाइक के साथ स्टाइल भी चाहिये, उन्हें 200cc वाली बाइक्स काफी पसंद आयेंगी। इस समय भारत में हीरो, बजाज, होंडा और यामाहा जैसे ब्रांड मौजूद हैं। 200cc इंजन वाली बाइक्स 35-40kmpl के आस-पास आती है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें