फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Volkswagen Touareg: 24 साल बाद बंद होगी फॉक्सवैगन की लग्जरी एसयूवी टॉरेग! जानें इस फैसले की वजह

Thu, 07 Aug 2025 10:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जर्मन कार कंपनी Volkswagen (फॉक्सवैगन) की प्रमुख प्रीमियम एसयूवी मॉडल Touareg (टॉरेग) अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। वाहन निर्माता कथित तौर पर 24 साल के उत्पादन के बाद इस एसयूवी को बंद करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
Volkswagen Touareg - फोटो : Volkswagen
जर्मन कार कंपनी Volkswagen (फॉक्सवैगन) की प्रमुख प्रीमियम एसयूवी मॉडल Touareg (टॉरेग) अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। वाहन निर्माता कथित तौर पर 24 साल के उत्पादन के बाद इस एसयूवी को बंद करने की योजना बना रहा है। कार निर्माता 2026 के आखिर तक फॉक्सवैगन टॉरेग एसयूवी को बंद करने की योजना बना रहा है। 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से लागू होगा नया फास्टैग वार्षिक पास, जानें कीमत, वैधता और फायदे

अमेरिकी बाजार से पहले ही हट चुकी थी Touareg
एक ब्रिटिश ऑटोमोटिव पत्रिका के मुताबिक, फॉक्सवैगन ने अमेरिका जैसे अहम बाजारों में पहले ही टॉरेग को बंद कर दिया था और उसकी जगह Atlas (एटल्स) एसयूवी लॉन्च की थी। 2017 के बाद से अमेरिका में टॉरेग की बिक्री नहीं हुई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी इस मॉडल के लिए कोई सीधा उत्तराधिकारी भी नहीं ला रही। जिससे साफ है कि अब फॉक्सवैगन अपनी रणनीति बदल रही है।

यह भी पढ़ें - Toll Tax: केरल हाई कोर्ट का फैसला- सुरक्षित और सुगम एक्सेस के बिना नहीं वसूली जा सकती टोल फीस
विज्ञापन

2 of 5
Volkswagen Touareg - फोटो : Volkswagen
अब किफायती मॉडल्स पर ध्यान
फॉक्सवैगन अब अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को फिर से आकार दे रही है। जिसमें वो अब ज्यादा सस्ती और बजट के अनुकूल गाड़ियां लाना चाहती है। टॉरेग जैसे महंगे और लग्जरी एसयूवी की जगह अब कंपनी आम ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए गाड़ियां पेश कर रही है। 

यह भी पढ़ें - Volkswagen Taigun and Virtus: फॉक्सवैगन टाइगुन, वर्टस हुई अपडेट,  स्पोर्ट्स लाइन में जुड़ा नया चमकदार रेड कलर 

यह भी पढ़ें - 2025 Nissan Magnite Kuro Edition: 2025 निसान मैग्नाइट कुरो एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

3 of 5
Volkswagen Touareg - फोटो : Volkswagen
Porsche और Audi के साथ मिलकर बनी थी Touareg
टॉरेग की शुरुआत 2002 में हुई थी और यह 2003 मॉडल ईयर के लिए लॉन्च की गई थी। इसे फॉक्सवैगन ने Porsche (पोर्शे) और Audi (ऑडी) जैसी अपनी सहयोगी कंपनियों के साथ मिलकर तैयार किया था। इसी सहयोग से Porsche Cayenne (पोर्शे केयेन) और Audi Q7 (ऑडी क्यू7) जैसी लोकप्रिय एसयूवी भी बनीं। टॉरेग को उस दौर में फॉक्सवैगन की लग्जरी छवि को बढ़ाने के लिए लाया गया था। हालांकि Phaeton (फायटन) जैसी दूसरी प्रीमियम कारें ज्यादा समय नहीं टिक पाईं, लेकिन टॉरेग ने कई वर्षों तक बाजार में अपनी मौजूदगी बनाए रखी।

यह भी पढ़ें - Triumph Thruxton 400: ट्रायम्फ कैफे रेसर भारत में लॉन्च, रेट्रो लुक में दिखा नया अंदाज, जानें कीमत और खूबियां

4 of 5
Volkswagen Touareg - फोटो : Volkswagen
यूरोपीय ग्राहकों के लिए नई एसयूवी Tayron
हालांकि फॉक्सवैगन टॉरेग को बंद कर रही है। लेकिन यूरोप में बड़े आकार की एसयूवी चाहने वालों के लिए कंपनी ने पिछले साल अक्तूबर में Tayron (टायरॉन) नाम की नई एसयूवी पेश की थी। यह दो और तीन सीटों वाली रो कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है और Tiguan (टिगुआन) एसयूवी से जुड़ी हुई है।

यह भी पढ़ें - Harley-Davidson: हार्ले-डेविडसन फिर ला रही है सस्ती बाइक, क्या इस बार चलेगी नई कोशिश?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Volkswagen Touareg - फोटो : Volkswagen
Touareg के साथ खत्म हो रहा है एक युग
टॉरेग का सफर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और इसके साथ ही फॉक्सवैगन के एसयूवी पोर्टफोलियो का एक अहम चैप्टर बंद हो जाएगा। यह गाड़ी कई तरह के पावरट्रेन ऑप्शंस में उपलब्ध थी। जिनमें ताकतवर V10 डीजल इंजन भी शामिल था। इस एसयूवी ने लंबे समय तक फॉक्सवैगन की लग्जरी पहचान को कायम रखा। 

यह भी पढ़ें - BS4 vs BS6: क्या इथेनॉल-मिश्रित फ्यूल सही है? कौन-सा ईंधन किस गाड़ी के लिए हो सकता है बेहतर 

यह भी पढ़ें - SUV: एसयूवी का क्रेज बन रहा है जानलेवा, इस वजह से बढ़ रही पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की मौतें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें