Triumph Thruxton 400
- फोटो : Triumph Motorcycles
Triumph Thruxton 400: रेट्रो लुक का नया तड़का
Thruxton 400 का लुक उन बाइक लवर्स को खास पसंद आएगा, जो क्लासिक कैफे रेसर स्टाइल को पसंद करते हैं। बाइक में बुलेट-स्टाइल फेयरिंग दी गई है, जो राउंड LED हेडलाइट को खूबसूरती से कवर करती है। स्टाइल को और शार्प बनाने के लिए फ्यूल टैंक को नया शेप दिया गया है। साथ ही, चौड़े हैंडलबार की जगह अब क्लिप-ऑन हैंडल और बार-एंड मिरर लगाए गए हैं।
बाइक में रियर काउल भी दिया गया है, जो पिलियन सीट को कवर करता है और जरूरत पड़ने पर हटाया भी जा सकता है। ये सारे एलिमेंट्स इसे एक कैफे रेसर लुक देते हैं, जो आमतौर पर सिर्फ बड़ी बाइक्स में देखने को मिलता है।
यह भी पढ़ें - BS4 vs BS6: क्या इथेनॉल-मिश्रित फ्यूल सही है? कौन-सा ईंधन किस गाड़ी के लिए हो सकता है बेहतर