Volkswagen Tiguan R-Line
- फोटो : Volkswagen
कैसा है इंटीरियर और फीचर्स
इस एसयूवी का इंटीरियर भी उतना ही स्टाइलिश और प्रीमियम है। इसमें नई डिजाइन की गई AC वेंट्स, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (जिसमें खास R-लोगो भी है), और 15-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। जिसमें वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो दोनों मिलते हैं।
इसके अलावा इसमें लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), ड्राइव सिलेक्टर स्विच, 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और वायरलेस चार्जिंग जैसे हाई-टेक फीचर्स भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें - Car Features: भारतीय कार खरीदारों की पहली पसंद बन गई है ये फीचर, नई रिपोर्ट में हुआ खुलासा