फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द लॉन्च होने वाली है यह 'Made In India' कार, जानिए इसकी खासियतों के बारे में

Fri, 15 May 2020 12:02 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Volkswagen Tiguan
volkswagen कंपनी भारतीय बाजार में एक नई कार उतारने जा रही है। खास बात यह है कि कार पूरी तरह से मेड इन इंडिया होगी। इस कार को भारत में ही असेंबल किया जा रहा है। उम्मीद है कि इस कार को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।  
विज्ञापन

2 of 5
Volkswagen tiguan test drive - फोटो : Amit Dwivedi
Tiguan 5 सीटर की वापसी

बता दें कि Volkswagen ने कुछ समय पहले भारत में Tiguan एसयूवी बंद कर दी थी, जो कि 5 सीटर थी। इसके बाद कंपनी ने 7 सीटर वर्जन लॉन्च किया था। भारत में अब टिकुआन 5 सीटर की वापसी हो रही है।    
विज्ञापन

3 of 5
Volkswagen Tiguan
मौजूदा मॉडल

Tiguan AllSpace SUV में BS6 (बीएस-6) ईंधन उत्सर्जन मानक वाला इंजन है।  Volkswagen Tiguan All-Space में सिर्फ पेट्रोल इंजन मिलेगा, इसलिए इस मॉडल में टर्बोचार्ज्ड 2-लीटर TSI इंजन दिया गया है। यह इंजन 190 एचपी का पीक पावर और 320 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी की इस एसयूवी में 4MOTION ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम है, जिसमें  7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक यूनिट ट्रांसमिशन है। इसमें LED लाइट्स, आकर्षक DRL दी गई हैं। इस कार में डुअल-टोन 18-इंज अलॉय व्हील्स हैं। Tiguan Allspace भारत में मौजूद रेग्युलर टिगुआन का 7 सीटर वर्जन है।

4 of 5
टिगुआन - फोटो : VW
पेट्रोल इंजन

बता दें कि पहले यह कार सिर्फ डीजल इंजन ऑप्शन के साथ आती थी। लेकिन अब यह कार 1.5 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। यह इंजन 150 बीएचपी की पावर और 250 एनएन का टॉर्क जनरेट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Volkswagen Tiguan AllSpace - फोटो : Volkswagen
टर्बो पेट्रोल इंजन

2.0 लीटर 4- सिलेंडर TSi टर्बो पेट्रोल इंजन 187 बीएचपी की पावर और 320 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। नई टिगुआन ऑलस्पेस में 110 एमएम एक्सट्रा वीलबेस है। कार की चौड़ाई 1839 एमएम है। कंपनी ने कार की ऊंचाई को 2 एमएम बढ़ा दिया है। अब इस कार की ऊंचाई 1674 एमएम हो गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें