भारतीय बाजार में वाहन निर्माताओं को अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए बहुत तरकीबें लगानी पड़ती हैं। बाजार में टिके रहने के लिए कार निर्माताओं को हमेशा सतर्क रहना पड़ता है। उन्हें मौजूदा कारों को अपडेट करते रहना होता है या नए मॉडल लान्च करने पड़ते हैं। 2022 में कई नए लॉन्च हुए। जिसमें इंटरनल कंब्शन इंजन वाली कारों से लेकर इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारें तक शामिल रहीं। और 2023 भी इससे अलग नहीं होगा। कुछ दिनों बाद हम नए साल में पहुंच जाएंगे। इसके लिए वाहन निर्माता कंपनियां अपने नए मॉडल्स पेश करने के लिए कमर कस रही हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं 2023 में आने वाली 10 नई कारों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 5
महिंद्रा थार
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2023 में लॉन्च होने वाली नई कारों की लिस्ट:
मारुति बलेनो क्रॉस
मारुति जिम्नी लाइफस्टाइल
टोयोटा एसयूवी कूपे
महिंद्रा थार 5 डोर
महिंद्रा एक्सयूवी400
टाटा सफारी/ टाटा हैरियर फेसलिफ्ट
ह्यूंदै Ai3
ह्यूंदै क्रेटा फेसलिफ्ट
किआ सेल्टॉस फेसलिफ्ट
होंडा कॉम्पैक्ट एसयूवी
विज्ञापन
3 of 5
Maruti Futuro E Concept
- फोटो : AmarUjala
इसले अलावा देश की सबसे बड़ा कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) 2023 में देश में दो नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनकी लॉन्चिंग से पहले कंपनी जनवरी में 2023 ऑटो एक्सपो में दो नए मॉडल पेश कर सकती है। दो साल मे एक बार आयोजितन होने वाले ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी 5 Door Jimny (5 डोर जिम्नी) और YTB कोड नाम वाली बलेनो हैचबैक पर आधारित एक नई एसयूवी कूपे को पेश करने की तैयारी में जुटी है।
4 of 5
Maruti Futuro E Concept
- फोटो : अमर उजाला
बहुप्रतीक्षित जिम्नी 5-डोर को अगस्त 2023 तक लॉन्च किया जाएगा। दूसरी ओर, मास मार्केट मारुति बलेनो क्रॉस, जिसका कोडनेम YTB रखा गया है, को अप्रैल 2023 तक लॉन्च किया जाएगा। इस मॉडल के फरवरी 2023 तक लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। यह Maruti Futuro E concept (मारुति फ्यूचरो ई कॉन्सेप्ट) का प्रॉडक्शन वर्जन होगा।
इसके अलावा देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) 2023 में Harrier और Safari एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करेगी। दोनों मॉडल्स को जनवरी में 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किए जाने की संभावना है। नए मॉडल में डिजाइन में बदलाव और इंटीरियर को अपग्रेड किया जाएगा। नई हैरियर और सफारी फेसलिफ्ट ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे एडवांस्ड फीचर्स के साथ आएगी। जिसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन असिस्ट और अन्य फीचर्स मिलते हैं।