स्पेनिश मॉडल और डांसर Georgina Rodriguez (जॉर्जीना रोड्रिग्ज) ने हाल ही में क्रिसमस के मौके पर अपने पार्टनर Cristiano Ronaldo (क्रिस्टियानो रोनाल्डो) को एक Rolls-Royce Dawn convertible (रोल्स-रॉयस डॉन कन्वर्टिबल) कार तोहफे में दी। दिग्गज फुटबॉलर ने अपने नए उपहार की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। वहीं, रोड्रिग्ज ने नई कार के लिए रोनाल्डो की प्रतिक्रिया की रील रिकॉर्डिंग साझा की। वीडियो में कपल को अपने बच्चों से घिरा हुआ देखा जा सकता है। हम आपको वो वीडियो भी दिखाएंगे। लेकिन उससे पहले बात करते हैं रोनाल्डो की कार कलेक्शन के बारे में।
विज्ञापन
2 of 9
Bugatti La Voiture Noire
- फोटो : For Reference Only
रोनाल्डो की कार कलेक्शन
रोनाल्डो फुलबॉल के साथ ही कारों के भी दीवाने हैं। उनके कारों के बड़े कलेक्शन में अब Rolls-Royce Dawn शामिल हो गई है। यह फुटबॉलर की पहली रोल्स-रॉयस कार नहीं है। दरअसल, रोनाल्डो के पास Cullinan SUV और Phantom Drophead भी हैं। फुलबॉल के इस स्टार के पास एक से बढ़कर एक कारें हैं और उसके कार कलेक्शन का मूल्य लगभग 18 मिलियन डॉलर (करीब डेढ़ अरब रुपये) बताया जाता है। रोनाल्डो के कार कलेक्शन में कुछ बेहद दुर्लभ कारें शुमार हैं जिनमें Chiron (चिरोन), Veyron (वेरॉन) और Bugatti Centodieci (बुगाटी सेंटोडिसी) के साथ दुनिया की सबसे महंगी कार - Bugatti La Voiture Noire (बुगाटी ला वोइचर नोइरे) शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 9
Ferrari 599 GTO
- फोटो : For Reference Only
इसके अलावा उनके कार कलेक्शन में McLaren Senna (मैकलेरन सेन्ना), Ferrari 335 S Spider Scaglietti (फेरारी 335 एस स्पाइडर स्कैग्लिएटी), 599 GTO (599 जीटीओ), 599 GTB Fiorano (599 जीटीबी फियोरानो) और Ferrari F430 (फेरारी एफ 430) भी हैं।
4 of 9
Mercedes Benz G-Class
- फोटो : For Reference Only
इसके साथ ही, रोनाल्डो Aston Martin DB9 (एस्टन मार्टिन DB9), Maserati GranCabrio (मासेराती ग्रैन कैब्रियो), BMW M6 (बीएमडब्ल्यू M6), Mercedes G-Class (मर्सिडीज जी-क्लास), C220 CDI, और एक Mercedes-Benz C-Class Coupe (मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास कूपे) जैसी कारों के मालिक हैं। उनके पास Cayenne (केयेन), 911 2S Cabriolet (911 2S कैब्रियोलेट) और एक अन्य Cayenne Turbo (केयेन टर्बो) के साथ Porsche (पोर्शे) की कारें भी हैं।
विज्ञापन
5 of 9
Bentley Continental Flying Spur india
उनके पास Bentley Continental GT (बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी) और Bentley Flying Spur (बेंटले फ्लाइंग स्पर) के साथ Lamborghini Aventador LP 700-4 (लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर एलपी 700-4) भी है। इतना ही नहीं, फुटबॉलर के पास Audi Q7 (ऑडी क्यू7) और Audi RS6 (ऑडी आरएस6) भी उनके गैराज का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
6 of 9
Georgina Rodriguez gifts footballer Cristiano Ronaldo Rolls-Royce Dawn
- फोटो : For Reference Only
कैसी है Rolls-Royce Dawn
Rolls-Royce Dawn (रोल्स-रॉयस डॉन) रोनाल्डो हाउस में आई एक बहुत भव्य कार है जो उनके बड़े कारों के काफिले का हिस्सा बनी है। इस कार में 6.6-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 इंजन मिलता है। यह इंजन 563 bhp का पावर और 820 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। यह मॉडल 4.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।
विज्ञापन
7 of 9
Georgina Rodriguez gifts footballer Cristiano Ronaldo Rolls-Royce Dawn
- फोटो : For Reference Only
देती है बेहद आरामदायक सवारी
इस कार खास बात यह है कि यह एक बेहद कंफर्टेबल राइडिंग एक्पीरियंस देती है। इसमें सैटेलाइट-एडेड सस्पेंशन सिस्टम मिलता है, जिससे आपके जैसे इलाके से गुजरते हैं यह उसके मुताबिक राइड की क्वालिटी को एडजस्ट कर देता है। कस्टमाइजेशन ऑप्शन को छोड़ दें तो भारत में Rolls-Royce Dawn की कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये है। अगर आप, कस्टमाइजेशन ऑप्शन को चुनते हैं तो, आपके विकल्पों के पसंद के आधार पर कीमत आसमान छू सकती है।
8 of 9
Cadillac CT6
- फोटो : For Reference Only
इससे पहले दी Cadillac Escalade
जॉर्जीना रोड्रिग्ज की अपने पार्टनर को इस साल तोहफे में दी गई यह पहली कार नहीं है। स्पैनिश मॉडल और इन्फ्लुएंसर ने रोनाल्डो को उनके 37वें जन्मदिन पर Cadillac Escalade (कैडिलैक एस्केलेड) उपहार में दिया था। Escalade की लंबाई लगभग 5.5 मीटर है, जबकि इसमें 6.2-लीटर सुपरचार्ज्ड V8 इंजन मिलता जो 414 bhp का पावर जेनरेट करता है। जिसे 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाता है। यह कार 5.9 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इस SUV में 4x4 ड्राइव स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है।
इस ग्लोबल आइकन के लिए पिछले कुछ हफ्ते विवादास्पद रहे हैं, यह देखते हुए रोनाल्डो के लिए साल का आखिर काफी अच्छा लग रहा है। क्लब और उसके प्रबंधक एरिक टेन हाग के बारे में उनके इंटरव्यू के बाद फुटबॉलर को मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़ने के लिए कहा गया था। पुर्तगाली खिलाड़ी को स्विट्जरलैंड के खिलाफ कतर में विश्व कप के दौरान भी उतारा गया था। यह देखते हुए कि यह 37 वर्षीय खिलाड़ी के लिए विश्व कप जीतने के आखिरी मौकों में से एक था। यह नुकसान और भी ज्यादा व्यक्तिगत था जब पुर्तगाल क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ हार गया था। उस मैच के लिए भी रोनाल्डो को बैठा दिया गया था।