फरवरी 2022 दोपहिया उद्योग में बड़े खिलाड़ियों के लिए खासतौर पर एक चुनौतीपूर्ण महीना साबित हुआ। कुछ निर्माताओं ने बिक्री में दो अंकों की गिरावट दर्ज की, जो वैश्विक चिप की कमी, सुस्त ग्रामीण मांग और उच्च कीमतों जैसी वजहों से प्रभावित हुईं। यहां हम आपको बता रहे हैं प्रमुख 5 वाहन निर्माताओं की बिक्री के आंकड़ों के बारे में।
Hero MotoCorp
हीरो मोटोकॉर्प ने फरवरी 2022 में निर्यात सहित 3,58,254 यूनिट्स बेचीं। इसकी तुलना में, कंपनी ने फरवरी 2021 में 5,05,467 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी 32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस महीने कंपनी का निर्यात एक साल पहले की अवधि के 21,034 यूनिट्स की तुलना में 26,792 यूनिट्स रहा। साल-दर-साल प्रदर्शन के आधार पर, 52,41,581 यूनिट्स की तुलना में कुल बिक्री 44,93,996 यूनिट्स रही, जो कि 14 प्रतिशत की गिरावट है।
Honda Motorcycle
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने फरवरी 2022 के दौरान 2,85,677 यूनिट्स की घरेलू बिक्री में 31 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। जबकि पिछले साल इसी महीने में 4,11,622 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई थी। इसके अलावा, कंपनी पंजाब और महाराष्ट्र जैसे स्थानों में अपने डीलर नेटवर्क का विस्तार कर रही है, और देश भर में 35 सीएसडी डिपो में H'ness CB350 और CB350RS की उपलब्धता की भी घोषणा की।
विज्ञापन
3 of 6
Royal Enfield Meteor 350
- फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड ने सेमिकंडक्टर की कमी के कारण फरवरी 2022 में 52,135 यूनिट्स की घरेलू थोक बिक्री दर्ज की, जो 20 प्रतिशत की गिरावट थी। जबकि पिछले साल फरवरी के महीने में 65,114 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। कंपनी का कहना है कि वह पार्ट्स की उपलब्धता बढ़ाने और वेटिंग पीरियड को कम करने के लिए अपने आपूर्तिकर्ता इकोसिस्टम के साथ काम कर रही है।
4 of 6
TVS Jupiter 125
- फोटो : TVS
TVS Motor
टीवीएस मोटर कंपनी ने फरवरी 2022 में कुल थोक बिक्री में 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,81,714 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 2,97,747 यूनिट्स थी। कंपनी ने एक बयान में कहा, "चिप आपूर्ति में कमी ने प्रीमियम दोपहिया वाहनों के उत्पादन और बिक्री को प्रभावित किया।"
विज्ञापन
5 of 6
Suzuki Intruder 250cc Cruiser Bike
- फोटो : Suzuki
Suzuki India
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने फरवरी 2022 के महीने में घरेलू बाजार में 58,603 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 59,530 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। सालाना आधार पर 1.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी मौजूदा परिदृश्य के बावजूद बाजार को लेकर उत्साहित है और घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में मांग में सुधार की उम्मीद करती है।
Bajaj Auto
बजाज ऑटो फरवरी 2022 के महीने में कुल 96,523 यूनिट की बिक्री की। जबकि 2021 में इसी अवधि के दौरान 1,48,934 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई थी। यानी 35.1 प्रतिशत की सालाना गिरावट के साथ हुई थी।