भारत में बिकने वाली टॉप 10 कारों की सूची में फरवरी के महीने में हैचबैक और एसयूवी का राज जारी है। पिछले महीने की इस सूची में नई पीढ़ी की Maruti Suzuki Celerio (मारुति सुजुकी सेलेरियो) ने एंट्री की है। इस कार को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) ने भी कुछ समय बाद सूची में फिर से एंट्री की है। हालांकि, क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी नहीं रही। यह सम्मान Tata Nexon (टाटा नेक्सन) एसयूवी के साथ बना हुआ है, जिसने अपनी बिक्री की रफ्तार को कायम रखा है। यहां हम आपको बता रहे हैं फरवरी में भारत में बिकने वाली टॉप 10 कारों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 11
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Swift
मारुति की प्रीमियम हैचबैक कार Maruti Swift (मारुति स्विफ्ट) ने फरवरी में कंपनी की अन्य कार WagonR (वैगनआर) को पछाड़ते हुए टॉप पोजिशन वापस ले लिया है। मारुति ने पिछले महीने Maruti Swift हैचबैक की 19,202 यूनिट्स बेचीं, जो जनवरी की बिक्री से 96 यूनिट्स ज्यादा है। हालांकि पिछले साल फरवरी की तुलना में स्विफ्ट की बिक्री में मामूली रूप से पांच प्रतिशत से थोड़ी ज्यादा गिरावट आई है।
विज्ञापन
3 of 11
Maruti Dzire Facelift
- फोटो : Maruti
Maruti Dzire
एसयूवी और हैचबैक की भीड़ में सिर्फ एक सेडान लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मारुति की सब-कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर सबसे मजबूत और लगातार प्रदर्शन करने वालों में से एक है, जिसने पिछले महीने बिक्री के मामले में दूसरा स्थान हासिल किया है। मारुति ने फरवरी में डिजायर की 17,438 यूनिट्स बेचीं, जो जनवरी में बेची गई 14,976 यूनिट्स से काफी ज्यादा है। दरअसल, पिछले साल फरवरी के बिक्री रिकॉर्ड की तुलना में, डिजायर की ग्रोथ साल-दर-साल के आधार पर 46.5 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी है।
Maruti WagonR
साल की अच्छी शुरुआत के बाद फरवरी में मारुति की बॉक्सी हैचबैक WagonR (वैगनआर) की बिक्री में थोड़ी गिरावट आई है। मारुति ने पिछले महीने न्यू जनेरशन वैगनआर की 14,669 यूनिट्स की बिक्री की, जो जनवरी में बेची गईं 20,334 यूनिट्स से काफी कम है। पिछले साल फरवरी में बेची गई 18,728 यूनिट्स की तुलना में यह लगभग 22 प्रतिशत की गिरावट है।
विज्ञापन
5 of 11
Maruti Suzuki Baleno
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Baleno
मारुति ने हाल ही में नई जनरेशन Baleno (बलेनो) को लॉन्च किया है। प्रीमियम हैचबैक जनवरी में टॉप 10 कारों की बिक्री सूची से बाहर हो गई थी। लेकिन फरवरी में पिछली पीढ़ी के मॉडल के साथ बलेनो ने जोरदार वापसी की। मारुति ने पिछले महीने बलेनो की 12,570 यूनिट्स बेचीं। बलेनो मारुति सुजुकी की टॉप प्रदर्शन करने वाली कारों में से एक रही है। पिछले साल इसी महीने के दौरान मारुति ने बलेनो की 20,070 यूनिट्स की बिक्री की थी। नई पीढ़ी के मॉडल के लॉन्च के साथ, मारुति को आने वाले दिनों में बलेनो की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
6 of 11
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
Nexon (नेक्सन) अभी भी भारत की पसंदीदा एसयूवी बनी हुई है। दिसंबर और जनवरी में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी के रूप में उभरने के बाद, सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ने पिछले महीने हैट्रिक बनाई है। हालांकि, फरवरी में बेची गई 12,259 यूनिट्स के साथ, नेक्सन की बिक्री जनवरी में बेची गई 13,816 यूनिट्स से थोड़ी कम हो गई है। यह इस मॉडल की एक महीने में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री थी। जनवरी की तुलना में बिक्री में गिरावट के बावजूद, Nexon की साल-दर-साल बढ़ोतरी लगभग 55 प्रतिशत के उच्च स्तर पर बनी हुई है।
विज्ञापन
7 of 11
Maruti Suzuki Ertiga
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Ertiga
मारुति इस महीने Ertiga (अर्टिगा) के न्यू जेनरेशन मॉडल को लॉन्च कर सकती है। लेकिन इस 7-सीटर तीन-पंक्ति एमपीवी का मौजूदा मॉडल अभी भी काफी ज्यादा बिक्री के साथ अपने प्रतिद्वंद्वियों को अच्छी टक्कर देता है। मारुति ने फरवरी में अर्टिगा की 11,649 यूनिट्स बेचीं, जो जनवरी में बेची गई 11,847 यूनिट से थोड़ी ही कम है। फरवरी 2021 में इसके प्रदर्शन से तुलना करें तो एर्टिगा की बिक्री में 19 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
8 of 11
Maruti Suzuki Alto 800
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Alto
इस बात की चर्चा काफी लंबे से चल रही है कि मारुति अपने सबसे पुराने मॉडलों में एक Maruti Alto (मारुति ऑल्टो) का न्यू जेनरेशन मॉडल लाने वाली है। हालांकि यह अभी तक साफ नहीं है कि नई पीढ़ी वर्जन कब तक लॉन्च होगी। लेकिन ऑल्टो अपनी मौजूदा जेनरेशन मॉडल में भी काफी लोकप्रिय है। मारुति ने पिछले महीने ऑल्टो की 11,551 यूनिट्स की बिक्री की, जो जनवरी में बेची गई 12,342 यूनिट्स से कम थी।
9 of 11
Hyundai Venue
- फोटो : Amar Ujala
Hyundai Venue
Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी इस समय कोरियाई कार निर्माता की भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल बनी हुई है। Hyundai ने पिछले महीने Venue की 10,212 यूनिट्स की बिक्री की थी। यह जनवरी में बेची गई वेन्यू की 11,377 यूनिट्स से कम है। पिछले साल फरवरी के मुकाबले वेन्यू की बिक्री में करीब 9 फीसदी की गिरावट आई है।
10 of 11
Maruti Celerio 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Celerio
न्यू जेनरेशन Maruti Celerio (मारुति सेलेरियो) हैचबैक की लॉन्चिंग के बाद, जिसे अभी भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कार माना जाता है, इस मॉडल ने पहली बार टॉप 10 बिक्री की सूची में एंट्री की है। मारुति ने पिछले महीने सेलेरियो की 9,896 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल फरवरी में बेची गई 6,214 यूनिट्स की तुलना में लगभग 60 प्रतिशत ज्यादा है।
Hyundai Creta
टॉप 10 बिक्री वालों कारों की सूची में क्रेटा की वापसी कोरियाई कार निर्माता के लिए एक अच्छी खबर हो सकती है, जो हाल ही में सप्लाई चेन के मुद्दों के कारण बिक्री संख्या के साथ संघर्ष कर रही है। Hyundai ने फरवरी में Creta की 9,606 यूनिट्स बेचीं, जो अभी भी पिछले साल के उच्चतम स्तर से कम है। ह्यूंदै ने फरवरी 2021 में क्रेटा की 12,428 यूनिट बेचीं, जब यह एसयूवी सेगमेंट में लीडर हुआ करती थी।