फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS Motor: भारत में टीवीएस की बिक्री में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, iQube की मांग बढ़ी

Mon, 03 Jul 2023 09:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
TVS Bike - फोटो : TVS Motor Company
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने एलान किया है कि उसने जून 2023 में दोपहिया वाहनों की बिक्री में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। पिछले महीने 3,04,401 यूनिट्स बेची गईं, जबकि एक साल पहले इसी महीने में 2,93,715 यूनिट्स बेची गई थीं। घरेलू ऑटो निर्माता ने यह भी कहा कि इस साल जून में उसकी घरेलू दोपहिया बिक्री 22 प्रतिशत बढ़कर 2,35,833 यूनिट्स हो गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 1,93,090 यूनिट्स दर्ज की गई थी।
 
विज्ञापन

2 of 4
TVS Bike - फोटो : TVS Motor Company
मोटरसाइकिलों की बिक्री
टीवीएस ने आगे कहा है कि उसकी मोटरसाइकिल की बिक्री में पिछले महीने मामूली दो प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जून 2022 में बिक्री 1,46,075 यूनिट्स से बढ़कर जून 2023 में 1,48,208 यूनिट्स हो गई। दूसरी ओर, उसकी स्कूटर की बिक्री में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जून 2022 में बिक्री 1,09,878 यूनिट्स से बढ़कर जून 2023 में 1,21,364 यूनिट्स हो गई।
विज्ञापन

3 of 4
TVS iQube Mega Delivery Event Delhi - फोटो : TVS Motor Company
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री
टीवीएस भारत के उन कुछ पुराने दोपहिया निर्माताओं में से एक है जो इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में मौजूद हैं। TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर, जो ओला S1 प्रो और एथर 450X जैसे प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रतिस्पर्धा करता है, ने भी जून 2023 में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी दर्ज की। इलेक्ट्रिक स्कूटर ने जून 2023 में 14,462 यूनिट्स बेचने का दावा किया है, जबकि जून 2022 में 4,667 यूनिट्स बेची गई थी। घरेलू बाजार में, टीवीएस की बिक्री में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की है, जबकि जून 2023 में इसकी निर्यात संख्या में काफी गिरावट आई है। कंपनी ने जून 2023 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में 68,568 मोटरसाइकिल और स्कूटर की बिक्री दर्ज की, जबकि जून 2022 में 1,00,625 यूनिट्स भेजी गई थीं।
विज्ञापन

4 of 4
TVS iQube Electric Scooter - फोटो : TVS Motor Company
दोपहिया वाहन निर्माता ने कहा है कि पूरे भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए FAME 2 सब्सिडी में कमी के कारण कीमतों में संशोधन के कारण जून के पहले दो हफ्तों में इलेक्ट्रिक दोपहिया उद्योग की कुल बिक्री में गिरावट देखी गई। हालांकि, यह भी दावा किया गया कि TVS iQube की ऑर्डर बुक बहुत अच्छी बनी हुई है। कंपनी ने आगे दावा किया कि उसकी बिक्री में पहले से ही बढ़ोतरी देखी जा रही है और उसे आने वाले महीनों में निरंतर सुधार का भरोसा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें