फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की TVS Motor ने जमाया विदेश में सिक्का, खरीदी 122 साल पुरानी ब्रिटिश बाइक कंपनी

Sun, 19 Apr 2020 04:43 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
tvs motors - फोटो : Social
दुनियाभर में भारत सहित कई देशों में वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन लागू है। लेकिन इस बीच TVS Motor की तरफ से बड़ी खबर आई है। देश की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी ने घोषणा की है कि उसने ब्रिटिश कंपनी Norton Motorcycle को खरीद लिया है। जानकारी के मुताबिक यह सौदा 153 करोड़ रुपये में हुआ है। खबर है कि टीवीएस की सहायक कंपनी की मदद से यह सौदा हुआ है। 

बता दें कि Norton Motorcycles की 1898 में बर्मिंघम में जेम्स लैंसडाउन नॉर्टन ने शुरुआत की थी। यह अब तक के सबसे प्रतिष्ठित ब्रिटिश बाइक ब्रांडों में से एक है। इस कंपनी के पास लग्जरी मोटरसाइकिलों की एक लंबी सूची है। कंपनी के पास क्लासिक मोटरसाइकिलों के साथ-साथ बड़ी क्षमता वाली सुपरबाइक्स भी हैं। इनमें Commando, 961 Cafe Racer MKII, Commando 961 Sport MKII, Dominator और V4 RR बाइक शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Norton Motorcycle - फोटो : a

बुरे दौर से गुजर रही थी Norton Motorcycle कंपनी

Norton Motorcycle ब्रिटेन की एक प्रतिष्ठित दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है। यह कंपनी काफी दिनों से मंदी के दौर से गुजर रही थी। कंपनी के पास कैश फ्लो की समस्या थी इसके चलते अपने ऑर्डर को पूरा करने में भी असमर्थ थी। बता दें कि कंपनी के पिछले मालिक स्टुअर्ट गार्नर को भी कथित तौर पर धौखाधड़ी के कई मामलों के लिए जांच के दायरे में रखा गया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Norton Motorcycle - फोटो : Social Media

भारत में भी बनेंगी अब ये दमदार बाइक्स

Norton मोटरसाइकिल ब्रिटेन की 122 साल पुरानी कंपनी है। इसे टीवीएस के खरीदने के बाद अब भारत में भी Commando, Dominator और V4 RR जैसी दमदार बाइक भारत में आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। TVS, BMW के साथ भी करार कर चुकी है यानी BMW G 310R और BMW G 310 GS की मैन्युफैक्चरिंग TVS के प्लांट में ही की जा रही है। वहीं TVS के पास अपनी मोटरसाइकिल आधारित प्लेटफॉर्म TVS Apache RR 310 भी मौजूद है। वहीं 20वीं शताब्दी के बाद से Norton अपने क्लासिक मॉडल्स और लग्जरी बाइक्स के लिए प्रसिद्ध है। कंपनी की कमांडो 200 बीएचपी, 1200 सीसी V4 सुपर बाइक्स से नई पहचान मिलेगी। 

4 of 5
Norton Motorcycle - फोटो : Social Media

दुनिया भर में हैं Norton Motorcycle के दीवाने

टीवीएस मोटर कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने कहा कि कंपनी के लिए यह महत्वपूर्ण समय है। Norton एक प्रतिष्ठित ब्रटिश ब्रांड है जो कि दुनियाभर में जाना जाता है। वैश्विक स्तर पर इस ब्रांड की उपस्थिति हमें एक शानदार अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मौका है जब यह सौदा हमारे ग्राहकों की आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tvs
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि भविष्य में एक साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे और इस बेहतर अवसर का लाभ उठाएंगे। टीवीएस मोटर्स अपने कर्मचारियों और ग्राहकों के साथ मिलकर Norton मोटरसाइकिल ब्रांड की सफलता के लिए काम करेगी।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें