TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने Ronin (रोनिन) के लॉन्च के साथ इंडोनेशिया में प्रीमियम लाइफस्टाइल सेगमेंट में एंट्री की है। इसे देश में दो वैरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा - Ronin SS (रोनिन एसएस) सिंगल टोन सिंगल चैनल एबीएस के साथ, और Ronin TD (रोनिन टीडी) ट्रिपल टोन डुअल चैनल एबीएस के साथ। यह मोटरसाइकिल इस महीने से देश के चुनिंदा टीवीएस मोटर आउटलेट्स पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
2 of 6
TVS Ronin
- फोटो : TVS Motor
इंजन पावर
225cc मोटरसाइकिल का वजन 160 किलोग्राम है और यह 20.4 पीएस का पावर और 19.93 एनएम टॉर्क का आउटपुट देती है। मोटरसाइकिल को रेन और अर्बन एबीएस मोड, ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (जीटीटी) और वॉयस और राइड असिस्टेंस के साथ स्मार्ट ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसी तकनीकी फीचर्स से लैस किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
TVS Ronin
- फोटो : TVS Motor
लुक और डिजाइन
डिजाइन के मामले में टीवीएस रोनिन में मॉडर्न और रेट्रो का कॉम्बिनेशन मिलता है। इसमें सिग्नेचर टी-आकार के पायलट लैंप, असममित स्पीडोमीटर, एग्जॉस्ट और मफलर डिजाइन, चेन कवर, नौ इंच के स्पोक अलॉय व्हील और ब्लॉक ट्रेड टायर के साथ ऑल-एलईडी लैंप हैं।
4 of 6
TVS Ronin
- फोटो : TVS Motor
फीचर्स
बाइक में डिजिटल क्लस्टर का फीचर मिलता है जो ईंधर खत्म होने की दूरी, ईटीए, गियर शिफ्ट असिस्ट, साइड स्टैंड इंजन इनहिबिटर, सर्विस ड्यू इंडिकेशन और लो बैटरी इंडिकेटर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी डिस्प्ले करता है। बाइक में वॉयस असिस्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल अलर्ट/रिसीव और TVS SmartXonnectTM ऐप पर राइड एनालिसिस मिलता है।
विज्ञापन
5 of 6
TVS Ronin
- फोटो : TVS Motor
बाइक की अन्य विशेषताएं जो ग्राहक के राइडिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाती हैं उनमें रेन और अर्बन एबीएस मोड, सिंगल और डुअल चैनल एबीएस, इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर (आईएसजी), लो नॉइज फेदर टच स्टार्ट, अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क (यूएसडी), रियर मोनोशॉक और ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (जीटीटी) शामिल हैं।
इंडोनेशिया में टीवीएस रोनिन का लॉन्च कंपनी के अंतरराष्ट्रीय व्यापार पोर्टफोलियो के निर्माण की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। टीवीएस मोटर कंपनी के बिजनेस-प्रीमियम प्रमुख, विमल सुंबली ने कहा, "इंडोनेशिया में रोनिन का हमारा लॉन्च हमारी वैश्विक महत्वाकांक्षाओं को हासिल करने और हमारे वैश्विक ग्राहकों को सर्वोत्तम उत्पाद पेश करने की दिशा में एक कदम आगे है।"