फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KTM 390: राहुल गांधी के पास है केटीएम 390, जानिए इस बाइक के बारे में सबकुछ

Mon, 10 Jul 2023 06:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Rahul Gandhi KTM 390 Bike - फोटो : For Reference Only
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खुलासा किया है कि उनके पास KTM 390 (केटीएम 390) मोटरसाइकिल है, लेकिन वह बेकार पड़ी है, क्योंकि वह इसकी सवारी नहीं करते हैं। एक वीडियो में, राहुल को दिल्ली के करोल बाग बाजार में मैकेनिकों के साथ बातचीत करते देखा गया था। वीडियो में वह मोटरसाइकिल की सर्विसिंग की बारीकियां सीखते नजर आए। इसके साथ ही, राहुल गांधी एक मोटरसाइकिल की मरम्मत में हाथ आजमाते नजर आए।
विज्ञापन

2 of 4
KTM 390 Adventure X - फोटो : KTM
मशहूर हस्तियों का ऑटोमोबाइल प्रेम
विभिन्न क्षेत्रों की मशहूर हस्तियां ऑटोमोबाइल को लेकर अपने प्रेम के लिए जानी जाती हैं। जहां मशहूर हस्तियों का लग्जरी कारों के प्रति प्रेम अक्सर खबरों में रहता है, वहीं एक राजनेता के पास मोटरसाइकिल होने इतनी सुर्खियां नहीं बटोरता। हालांकि, इस मामले में, राहुल गांधी की टिप्पणी आश्चर्यजनक है, यह देखते हुए कि केटीएम एक ऐसा ब्रांड है जो युवा पीढ़ी के खरीदारों के लिए बेहद आकर्षक है।
विज्ञापन

3 of 4
KTM RC 390 - फोटो : KTM
बाइक क्यों नहीं चलाते राहुल?
वीडियो से पता चलता है कि राहुल गांधी का सुरक्षा प्रोटोकॉल उन्हें KTM 390 मोटरसाइकिल की सवारी करने की अनुमति नहीं देता है। यही कारण है कि हाई परफॉर्मेंस वाली यह मोटरसाइकिल बिना इस्तेमाल के खड़ी रहती है। गांधी ने कहा, "मेरे पास KTM390 है लेकिन यह बेकार पड़ी है क्योंकि मेरे सुरक्षाकर्मी मुझे इसका इस्तेमाल नहीं करने देते।" हालांकि, उन्होंने KTM 390 के सटीक वैरिएंट का जिक्र नहीं किया। ऑस्ट्रियाई हाई-परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल निर्माता, जिसका भारत में बजाज ऑटो के साथ व्यावसायिक गठजोड़ है, देश में नेकेड बाइक 390 Duke (390 ड्यूक), सुपरस्पोर्ट बाइक RC 390 और एडवेंचर टूरर बाइक 390 Adventure (390 एडवेंचर) की बिक्री करती है। 
विज्ञापन

4 of 4
KTM 390 Bike - फोटो : KTM
इंजन और कीमत
KTM 390 Duke एक नेकेड स्ट्रीटफाइटर है, जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 2,97,475 रुपये है। शार्प कंटूर डिजाइन के अलावा, यह प्रीमियम मोटरसाइकिल अपने हाई-परफॉर्मेंस के लिए भी जानी जाती है। इसमें 373.27 सीसी सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, डीओएचसी इंजन मिलता है। मोटरसाइकिल में यह इंजन 9,000 आरपीएम पर 43.5 पीएस का अधिकतम पावर और 7,000 आरपीएम पर 37 एनएम का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। यही इंजन आरसी 390 और 390 एडवेंचर मॉडल में भी समान पावर और टॉर्क आउटपुट देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें