ब्रिटेन की मशहूर प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड Triumph Motorcycles (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स) ने भारत में ऑल-न्यू Tiger Sport 660 (टाइगर स्पोर्ट 660) बाइक लॉन्च की है। भारतीय बाजार में Triumph Tiger Sport 660 मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 8,95,000 रुपये रखी गई है। कंपनी ने कहा है कि यह मोटरसाइकिल की इंट्रोडक्ट्री कीमतों हैं जो भविष्य में बढ़ सकती हैं।
ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने टाइगर स्पोर्ट 660 के साथ प्रीमियम मिडिलवेट एडवेंचर श्रेणी में एंट्री की है। इसे कई महत्वपूर्ण फायदे देने के लिए डिजाइन किया गया है। अपने ट्रिपल इंजन परफॉर्मेंस से लेकर अपनी क्लास-लीडिंग टेक्नोलॉजी, हैंडलिंग और प्रतिस्पर्धी कीमत के साथ, टाइगर स्पोर्ट 660 ट्रायम्फ राइडर्स की एक नई पीढ़ी के लिए एक नया आयाम पेश करती है।
विज्ञापन
2 of 7
Triumph Tiger Sport 660
- फोटो : Triumph Motorcycles
बुकिंग और डिलीवरी
Tiger Sport 660 को कंपनी के लाइनअप में एंट्री-लेवल एडवेंचर टूरिंग मॉडल के तौर पर रखा गया है। इसे पिछले साल विश्व बाजार में पेश किया गया था और आखिरकार भारत में इसकी बिक्री शुरू हो गई है। कंपनी ने कुछ हफ्ते पहले 50,000 रुपये की टोकन राशि पर नए मॉडल के लिए बुकिंग शुरू की थी। लॉन्च के तुरंत बाद डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
3 of 7
Triumph Tiger Sport 660
- फोटो : Triumph Motorcycles
कलर ऑप्शन
यह भारत में तीन कलर ऑप्शन - ल्यूसर्न ब्लू और सैफायर ब्लैक, कोरोसी रेड और ग्रेफाइट, और एक न्यूनतम ग्रेफाइट और ब्लैक में बिक्री के लिए उपलब्ध है। ये सभी कलर ऑप्शन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में खरीदने के लिए पहले से ही उपलब्ध हैं।
4 of 7
Triumph Tiger Sport 660
- फोटो : Triumph Motorcycles
ट्राइडेंट 660 पर आधारित
नई Triumph Tiger Sport 660 ट्राइडेंट 660 पर आधारित है जो ट्रायम्फ मोटरसाइकिलों से उपलब्ध सबसे सस्ती बाइक है। नई टाइगर स्पोर्ट 660 डोनर बाइक के समान मुख्य फ्रेम का इस्तेमाल करती है। हालांकि, एडवेंचर बाइक की जरूरतों के मुताबिक उपयोग के लिए रियर सबफ्रेम को मॉडिफाई किया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
Triumph Tiger Sport 660
- फोटो : Triumph Motorcycles
इंजन और गियरबॉक्स
ट्राइडेंट 660 में इस्तेमाल किए जाने वाले 660 cc ट्रिपल-सिलेंडर पावरट्रेन को ही Tiger Sport 660 में भी दिया गया है। यह इंजन 81 bhp का पावर और 64Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और एक ऑप्शनल अप/डाउन क्विकशिफ्टर दिया गया है।
विज्ञापन
6 of 7
Triumph Tiger Sport 660
- फोटो : Triumph Motorcycles
फीचर्स और सस्पेंशन
बाइक के कुछ प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इसमें एलईडी हेडलाइट्स, आधुनिक दिखने वाले ब्लूटूथ-रेडी टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, राइडिंग मोड्स - रोड एंड रेन, एक स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और एबीएस शामिल हैं। सस्पेंशन ड्यूटी के लिए, बाइक नॉन-एडजस्टेबल 41mm USD फोर्क और रिमोट प्रीलोड एडजस्टर के साथ प्री-लोड एडजस्टेबल शॉक का इस्तेमाल करती है।
Triumph Tiger Sport 660
- फोटो : Triumph Motorcycles
मुकाबला
मिडिलवेट एडवेंचर टूरिंग बाइक के तौर पर पोजिशन किए जाने की वजह से, टाइगर स्पोर्ट 660 भारतीय बाजार में Kawasaki Versys 650 (कावासाकी वर्सेस 650) और Suzuki V-Storm 650 XT (सुजुकी वी-स्टॉर्म 650 एक्सटी) जैसी बाइक को टक्कर देगी।