इटली की मशहूर वाहन निर्माता कंपनी Lamborghini India (लेम्बोर्गिनी इंडिया) ने भारत में 2007 में अपने कारोबार के फुल ऑपरेशन शुरू होने के बाद से 400 Lamborghini (लेम्बोर्गिनी) कारों की डिलीवरी करने का मील का पत्थर हासिल किया है। जो पिछले साल भारत में दर्ज 86 प्रतिशत की बढ़ोतरी की मदद से हासिल किया गया है। बेंगलुरू, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में शोरूम वाले इस इटैलियन ब्रांड ने सुपर लग्जरी सेगमेंट में पोर्श या फेरारी जैसे अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया है। दुनिया की सबसे तेज एसयूवी कारों में से एक Lamborghini Urus, भारत में ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है।
विज्ञापन
2 of 6
Lamborghini Huracan Evo RWD Spyder
- फोटो : Lamborghini
लेम्बोर्गिनी इंडिया के प्रमुख, शरद अग्रवाल ने कहा, "हमें भारत में 400 लेम्बोर्गिनी की बिक्री की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है और इस मील के पत्थर की उपलब्धि के साथ लेम्बोर्गिनी डे एक्सपीरियंस को चिह्नित करते हुए हमारे ग्राहकों ने इस यात्रा में हमारा साथ दिया है। हम यूनिक प्लेटफॉर्म की पेशकश करना जारी रखेंगे, जो हमारे मौजूदा और संभावित ग्राहक भारत में लेम्बोर्गिनी ब्रांड को परिभाषित करने वाले मूल्यों का अनुभव करने में सक्षम हैं।"
विज्ञापन
3 of 6
Lamborghini Huracan STO
- फोटो : Lamborghini
पिछले साल, लेम्बोर्गिनी ने भारत में 300 सुपर लग्जरी कारों की बिक्री का मील का पत्थर हासिल किया था। बेची गई 300 कारों में से एक तिहाई Urus एसयूवी थीं। कंपनी इस साल के आखिर में Urus एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर सकती है। Urus के अलावा, लेम्बोर्गिनी भारत में अपनी स्पोर्ट्स कार Huracan भी बेचती है। यह Huracan EVO, Huracan STO और Huracan EVO RWD Spyder मॉडल में उपलब्ध है।
कितनी है कीमत
हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा उन हस्तियों में शुमार हो गए जो बेशकीमती कार Lamborghini Urus (लैंबॉर्गिनी उरुस) के मालिक हैं। लैंबॉर्गिनी उरुस की कीमत भारत में 3.10 करोड़ रुपये से शुरू होती है। बॉलीवुड के सितारों के बीच भी लेम्बोर्गिनी उरूस एसयूवी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में एक्टर रणबीर सिंह और उससे पहले कार्तिक आर्यन ने इस सुपर एसयूवी को खरीदा था। इसके अलावा फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी, कारोबारी अदार पूनावाला और मुकेश अंबानी जैसी हस्तियां भी इस दमदार एसयूवी के मालिक हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Lamborghini Huracan
- फोटो : Instagram
भारतीय बाजार से काफी उम्मीदें
लेम्बोर्गिनी के चेयरमैन और सीईओ स्टीफन विंकेलमैन ने हाल ही में कहा था कि इतालवी ब्रांड भारतीय बाजारों में अपनी कारों के लिए बड़ी संभावनाएं देखता है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि भारत में विकास के लिए एक बड़ा अवसर है, क्योंकि भारतीय बाजार में एक बड़ी संपत्ति है, और हम देख रहे हैं कि यह कैसे विकसित हो रहा है। भारतीय बाजार में हम जो देख सकते हैं, वह यह है कि बाजार में ज्यादा से ज्यादा हाई नेट-वर्थ वाले लोग एंट्री कर रहे हैं। हमें लगता है कि आने वाले वर्षों में भारतीय बाजार में भी मांग बढ़ेगी।"
इन तीन देशों में ब्रांड की सबसे ज्यादा बिक्री
साल 2021 बिक्री और फायदे के मामले में वैश्विक स्तर पर लेम्बोर्गिनी के लिए सबसे अच्छा वर्ष रहा है। सुपर लग्जरी कार निर्माता ने 1.95 बिलियन यूरो का अब तक का सबसे ज्यादा कारोबार दर्ज किया, जो कि 2020 की तुलना में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी है, जिसमें 8,405 कारों की पूरी दुनिया में डिलीवरी की गई। यह 2020 में डिलीवरी के आंकड़ों पर 13 प्रतिशत का इजाफा है, जहां सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करने वाली बढ़ोतरी अमेरिका और एशिया-प्रशांत क्षेत्रों में हुई है। अमेरिका ब्रांड के लिए सबसे बड़ा बाजार बना हुआ है, उसके बाद चीन और जर्मनी का स्थान है।