Gurugram Police Traffic Challan
- फोटो : Facebook/Gurugram Traffic Police
गाड़ी के कागजात नहीं होने पर भारी भरकम दंड
अगर कोई बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाता है, तो उसे अब 5,000 रुपये का जुर्माना भरना होगा। वहीं, बिना इंश्योरेंस के वाहन चलाने पर 2,000 रुपये और दोबारा पकड़े जाने पर 4,000 रुपये का दंड लगेगा। प्रदूषण प्रमाणपत्र (पीयूसी सर्टिफिकेट) नहीं होने पर भी 10,000 रुपये का भारी जुर्माना, जेल की सजा या सामुदायिक सेवा का प्रावधान रखा गया है।
ये नए ट्रैफिक नियम सड़क सुरक्षा को बढ़ाने के लिए लागू किए गए हैं और सरकार ने साफ कर दिया है कि लापरवाही और नियमों की अनदेखी अब महंगी पड़ेगी।