फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ethanol: टोयोटा का बयान- E10 के लिए बनी कार में E20 का इस्तेमाल न करें, कार मालिकों की बढ़ी चिंता

Tue, 12 Aug 2025 04:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी बीच, एक ऑनलाइन चर्चा में टोयोटा के एक जवाब ने ऑटो इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। 
विज्ञापन
1 of 5
Toyota Urban Cruiser Hyryder - फोटो : Toyota
देश में पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी बीच, एक ऑनलाइन चर्चा में टोयोटा के एक जवाब ने ऑटो इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। मामला टीम-बीएचपी (TeamBHP) फोरम पर शुरू हुआ, जहां एक यूजर ने पूछा कि क्या E20 पेट्रोल उनकी Urban Cruiser (अर्बन क्रूजर) में इस्तेमाल करना सुरक्षित है। इस पर टोयोटा की सपोर्ट टीम का जवाब इंजन की सुरक्षा और कंपनी के दावों पर सवाल खड़े कर रहा है।

यह भी पढ़ें - Ethanol: कोलकाता में प्रीमियम XP95 और सामान्य पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण की पुष्टि, जनता की चिंता बढ़ी
विज्ञापन

2 of 5
Petrol Pump - फोटो : Adobe Stock
टोयोटा का जवाब - E10 के लिए बनी कार में E20 का इस्तेमाल न करें
यूजर के सवाल पर टोयोटा ने साफ कहा कि अगर कार E10 पेट्रोल के लिए बनी है, तो उसमें E20 डालना ठीक नहीं है। साथ ही, उन्होंने गाड़ी के ओनर मैनुअल को देखने की सलाह दी। जिसमें कंपनी की तरफ से सुझाया गया ईंधन साफ लिखा होता है। 



जब यूजर ने आगे पूछा कि अगर E20 डालने से कोई दिक्कत आती है, तो क्या वारंटी मिलेगी? इस पर टोयोटा का जवाब था - "नहीं"। कंपनी का कहना है कि ओनर मैनुअल के मुताबिक ही ईंधन डालें, वरना गलत ईंधन से हुए नुकसान को वारंटी में कवर नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Ethanol: E20 पेट्रोल को लेकर जनता की चिताओं के बीच नितिन गडकरी बोले- इथेनॉल है भविष्य का ईंधन
विज्ञापन

3 of 5
Petrol Pump - फोटो : AdobeStock
दूसरी कंपनियों का दावा - E20 से कोई दिक्कत नहीं
जहां टोयोटा ने E20 को लेकर चेतावनी दी है, वहीं टाटा मोटर्स का कहना है कि उनकी सभी गाड़ियां बिना किसी परेशानी के E20 पर चल सकती हैं। बजाज भी यही कहता है, लेकिन पुराने BS3 मॉडल की बाइकों के लिए वह ईंधन सिस्टम क्लीनर का इस्तेमाल करने की सलाह देता है। ताकि एथनॉल से बनने वाली गंदगी थ्रॉटल बॉडी और सिस्टम में जमा न हो।

यह भी पढ़ें - Ethanol: इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल विवाद, जब नीति आयोग ने 2021 में सुझाए थे कम दाम और टैक्स छूट 

4 of 5
Petrol Pump - फोटो : Adobe Stock
समस्या कहां है
सरकार ने पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा बढ़ाकर कई जगह E20 को सामान्य पेट्रोल के रूप में बेचना शुरू कर दिया है। लेकिन टोयोटा की चेतावनी के मुताबिक, जो गाड़ियां E20 के लिए बनी ही नहीं हैं, उनमें इसे डालने से इंजन को लंबी अवधि में नुकसान हो सकता है। साथ ही, ऐसे मामलों में वारंटी भी खत्म हो जाएगी।

कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा गया है कि इंश्योरेंस कंपनियां भी E20 से हुए नुकसान का खर्च नहीं उठाएंगी।

यह भी पढ़ें - Ethanol: गडकरी का पेट्रोल लॉबी पर वार, कहा- मुझे एक भी कार दिखाइए जो इथेनॉल से खराब हुई हो 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Petrol Pump - फोटो : AdobeStock
तो क्या है समाधान - बिना एथनॉल वाला पेट्रोल
अगर आप इस परेशानी से बचना चाहते हैं, तो 100 ऑक्टेन वाला पेट्रोल इस्तेमाल करें, जिसमें इथेनॉल बिल्कुल नहीं होता। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) यह पेट्रोल बेचते हैं। लेकिन इसकी कीमत करीब 160 रुपये प्रति लीटर है। यह किसी भी इंजन के लिए सुरक्षित है, चाहे वह E10 हो या E20.

यह भी पढ़ें - Pickup Trucks: डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं यूरोप और जापान की सड़कों पर चलें बड़े-बड़े पिकअप, जानें क्या है पूरा मामला

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से लागू होगा नया फास्टैग वार्षिक पास, जानें कीमत, वैधता और फायदे 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें