Toyota Camry
- फोटो : Toyota
टोयोटा की रिकॉल: इंस्ट्रूमेंट पैनल की दिक्कत
टोयोटा ने अमेरिका में 591,377 गाड़ियों को वापस बुलाया है। वजह है इंस्ट्रूमेंट पैनल डिस्प्ले में दिक्कत, जिसकी वजह से गाड़ी की स्पीड, ब्रेक सिस्टम और टायर प्रेशर जैसी जरूरी वॉर्निंग्स दिखाई नहीं देतीं। इससे दुर्घटना या चोट का खतरा बढ़ सकता है।
इस रिकॉल में Venza, Highlander, Lexus, Tacoma और GR Corolla जैसे मॉडल शामिल हैं। गड़बड़ी इंस्ट्रूमेंट पैनल सॉफ्टवेयर में है, जो गाड़ी स्टार्ट करते समय सही जानकारी दिखाने में फेल हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Night Street Race : मुंबई में होगी नाइट स्ट्रीट रेस, पहली FIA-मान्यता प्राप्त सर्किट की शुरुआत, जानें डिटेल्स