महिंद्रा ने अपनी पूरी एसयूवी रेंज पर बड़ी कीमत कटौती का एलान किया है। अब कंपनी की गाड़ियां 2.56 लाख रुपये तक सस्ती हो गई हैं। यह बदलाव जीएसटी सुधारों की वजह से हुआ है। अब महिंद्रा की ज्यादातर एसयूवी पर 40 प्रतिशत टैक्स लगेगा। जबकि XUV 3XO, बोलेरो और बोलेरो नियो पर सिर्फ 18 प्रतिशत टैक्स लागू होगा। इसके साथ ही फेस्टिव सीजन में कंपनी ने एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दिए हैं।
यह भी पढ़ें - Suzuki Motorcycles: सुजुकी की बाइक और स्कूटर की कीमतों में कटौती, जानें कौन से मॉडल कितने सस्ते हुए