फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोयोटा: Toyota Urban Cruiser एसयूवी और Glanza हैचबैक हुईं महंगी, जानें नई कीमतें

Thu, 10 Feb 2022 09:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Toyota Urban Cruiser - फोटो : Toyota
Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने देश में Glanza (ग्लैंजा) हैचबैक और Urban Cruiser (अर्बन क्रूजर) कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमतें बढ़ा दी हैं। Toyota Glanza मारुति सुजुकी बलेनो पर आधारित हैचबैक कार है। जबकि Toyota Urban Cruiser मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा पर आधारित एसयूवी है। अब टोयोटा ग्लैंजा हैचबैक मॉडल लाइनअप 7.70 लाख रुपये से लेकर 9.66 लाख रुपये की कीमत में उपलब्ध होगी। इसके G, G (Li-ion) और V मैनुअल वैरिएंट की कीमत क्रमश: 7.70 लाख रुपये, 8.59 लाख रुपये और 8.46 लाख रुपये है।

G CVT और V CVT वैरिएंट की कीमत क्रमश: 8.90 लाख रुपये और 9.66 लाख रुपये है। Glanza G (Li-ion) के मैनुअल ट्रिम की कीमत में सबसे ज्यादा 45,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अन्य मॉडल 21,000 रुपये महंगे हुए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Toyota Glanza - फोटो : For Reference Only
Toyota Glanza की नई कीमतें
 
वैरिएंट एक्स-शोरूम कीमत (रुपये)
G MT 7.70 लाख
G CVT 8.90 लाख
G (Li-ion) MT 8.59 लाख
V MT 8.46 लाख
V CVT 9.66 लाख

 
विज्ञापन

3 of 5
Toyota Urban Cruiser - फोटो : Toyota
Toyota Urban Cruiser
Toyota Urban Cruiser मॉडल लाइनअप 6 वैरिएंट (3 मैनुअल और 3 ऑटोमैटिक) में आता है, जो तीन ट्रिम्स - मिड, हाई और प्रीमियम में उपलब्ध है। कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत बेस मॉडल के लिए 8.87 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वैरिएंट के लिए 11.58 लाख रुपये तक जाती है।

अर्बन क्रूजर मिड, हाई और प्रीमियम मैनुअल वेरिएंट अब क्रमशः 8.87 लाख रुपये, 9.62 लाख रुपये और 9.99 लाख रुपये में उपलब्ध है। इसके ऑटोमैटिक मॉडल की कीमत 9.99 लाख रुपये (मिड), 10.87 लाख रुपये (हाई) और 11.58 लाख रुपये (प्रीमियम) है। 

4 of 5
Toyota Urban Cruiser - फोटो : Toyota Urban Cruiser
Toyota Urban Cruiser की नई कीमतें
 
वैरिएंट एक्स-शोरूम कीमत (रुपये)
Mid MT 8.87 लाख
High MT 9.62 लाख
Premium MT 9.99 लाख
Mid AT 9.99 लाख
High AT 10.87 लाख
Premium AT 11.58 लाख


रेंज-टॉपिंग प्रीमियम ऑटोमैटिक ट्रिम 17,500 रुपये महंगा हो गया और मिड और हाई मैनुअल वैरिएंट की कीमत में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई। प्रीमियम मैनुअल, मिड ऑटोमैटिक और हाई ऑटोमैटिक मॉडल की कीमतों में क्रमश: 4,400 रुपये, 7,400 रुपये और 10,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Toyota Glanza - फोटो : For Reference Only
आनेवाला है अपडेटेड वर्जन
आने वाले महीनों में, वाहन निर्माता टोयोटा ग्लैंजा और अर्बन क्रूजर के अपडेटेड वर्जन को पेश करेगी। दोनों मॉडलों में मामूली कॉस्मेटिक बदलाव और फीचर अपग्रेड मिलने की संभावना है। हालांकि, इंजन सेटअप में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें