भारत दुनिया के सबसे बड़े दोपहिया बाजारों में से एक है। और बजाज, हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस जैसे घरेलू निर्माता अपनी बिक्री संख्या को लगातार बनाए हुए हैं। दोपहिया वाहनों का बाजार इतना बड़ा है कि होंडा और सुजुकी जैसे अन्य देशों में आधारिक कंपनियां भी भारत में अच्छी बिक्री हासिल करने में कामयाब रही हैं। यहां हम आपको जुलाई 2022 में भारत में टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया ब्रांडों के बारे में बता रहे हैं। साथ ही पिछले महीने उनकी बिक्री संख्या के साथ, जुलाई 2021 की तुलना में उन्होंने कितनी YoY बढ़ोतरी दर्ज की।
विज्ञापन
2 of 7
Hero Passion XTec
- फोटो : Hero Motocorp
Hero MotoCorp
बिक्री चार्ट में Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) टॉप पर है, जिसने जुलाई 2022 में 4,30,684 यूनिट्स बेचीं। घरेलू दोपहिया निर्माता ने जुलाई 2021 में 4,29,208 दोपहिया वाहन बेचे। यानीजुलाई 2022 में वाहन निर्माता ने 0.3 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की।
विज्ञापन
3 of 7
Honda CB300F
- फोटो : Honda Motorcycle
Honda
हीरो मोटोकॉर्प की ठीक पीछे रही जापानी दोपहिया निर्माता Honda (होंडा), जिसने जुलाई 2022 में 4,02,718 यूनिट्स की बिक्री की। होंडा ने जुलाई 2021 में 3,40,420 यूनिट्स की बिक्री की थी। जिससे वाहन निर्माता ने जुलाई 2022 में 18.3 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की। होंडा की बेस्ट-सेलिंग प्रॉडक्ट एक्टिवा बना हुआ है और कंपनी का लक्ष्य सब-500 सीसी सेगमेंट में नए होंडा सीबी300एफ के साथ एक बड़े बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य है। Honda CB300F की एक्स-शोरूम कीमत 2.26 लाख रुपये है।
4 of 7
TVS RONIN
- फोटो : TVS Motor Company
TVS
होंडा के बाद TVS (टीवीएस) बिक्री चार्ट में तीसरे नंबर पर रही, जिसने जुलाई में 2,01,942 यूनिट्स की बिक्री की। होसुर स्थित दोपहिया निर्माता ने पिछले साल जुलाई में 1,75,169 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी कंपनी ने जुलाई 2022 में 15.2 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है। TVS नई रोनिन की लॉन्च के साथ सब-300cc सेगमेंट में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाना चाह रही है। यह एक रेट्रो मोटरसाइकिल है जिसका कोई सीधा मुकाबला नहीं है। हालांकि, कीमत के मामले में यह नई रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के साथ मुकाबला करती है।
विज्ञापन
5 of 7
Bajaj Pulsar 250
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Auto
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने जुलाई 2022 में 1,64,384 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथा स्थान हासिल किया, जबकि पिछले साल जुलाई में 1,56,232 यूनिट्स की बिक्री की तुलना में 5.2 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
6 of 7
Suzuki Katana 2022
- फोटो : Suzuki Motorcycle India
Suzuki
बजाज के बाद जापानी दोपहिया निर्माता Suzuki (सुजुकी) है, जिसने जुलाई 2022 में टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया ब्रांडों में अपनी जगह बनाई। सुजुकी ने पिछले महीने 60,893 यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें 0.5 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।
Royal Enfield
बिक्री चार्ट में जो दिलचस्प है वह यह है कि भारत में दोपहिया श्रेणी में एक लोकप्रिय नाम Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) जुलाई 2022 में टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया ब्रांडों की सूची में जगह बनाने में नाकाम रही है। हालांकि, हो सकता है कि अगले महीने बिक्री चार्ट में बदलाव हो जाए, क्योंकि चेन्नई स्थित मोटरसाइकिल निर्माता ने भारत में अपना सबसे किफायती मॉडल हंटर 350 लॉन्च किया है।