फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harley-Davidson Nightster: हार्ले-डेविडसन के स्पोर्टस्टर लाइनअप की सबसे सस्ती बाइक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Sat, 13 Aug 2022 10:41 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Harley Davidson Nightster - फोटो : Harley Davidson
Harley Davidson Nightster launched: Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) और Harley Davidson (हार्ले डेविडसन) ने Nightster (नाइटस्टर) को भारतीय बाजार में 14.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। भारत में हार्ले डेविडसन बाइक्स के लिए डिस्ट्रीब्यूशन, पुर्जे और एक्सेसरीज का काम अब हीरो मोटोकॉर्प संभाल रही है। मोटरसाइकिल को सीबीयू या पूरी तरह से निर्मित यूनिट के रूप में भारत लाया जाएगा। वाहन निर्माता ने नई Harley-Davidson Nightster बाइक के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 6
Harley Davidson Nightster - फोटो : Harley Davidson
हार्ले-डेविडसन के स्पोर्टस्टर लाइनअप के तहत नई Nightster इस समय सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है। यह अन्य बॉबर मोटरसाइकिलों को टक्कर देगी जिनकी कीमत इसके बराबर है। तो, नाइटस्टर का मुकाबला Triumph Bonneville Bobber (ट्रायम्फ बोनेविले बॉबर) और Indian Scout Bobber (इंडियन स्काउट बॉबर) से है। 
विज्ञापन

3 of 6
Harley Davidson Nightster - फोटो : Harley Davidson
हार्ले-डेविडसन इस मोटरसाइकिल का सिर्फ एक वैरिएंट बेच रही है। लेकिन इसे तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इनमें गनशिप ग्रे और रेडलाइन रेड पेंट स्कीम की कीमत 15.13 लाख रुपये है। वहीं, विविड ब्लैक कलर की कीमत 14.99 लाख रुपये है जो थोड़ा ज्यादा किफायती है। 

4 of 6
Harley Davidson Nightster - फोटो : Harley Davidson
Harley-Davidson Nightster में 975T इंजन मिलता है जो इंजनों के रेवोल्यूशन मैक्स फैमिली से संबंधित है। इसमें वी-ट्विन कॉन्फिगरेशन और लिक्विड-कूलिंग मिलता है। यह इंजन 7,500 rpm पर 89 bhp का मैक्सिमम पावर और 5,750 rpm पर 95 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड यूनिट मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Harley Davidson Nightster - फोटो : Harley Davidson
इंजन को चेसिस के लिए स्ट्रेस मेंबर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। चेसिस की बात करें तो मोटरसाइकिल में स्टील ट्रेलिस फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। मोटरसाइकिल में सस्पेंशन के लिए फ्रंट में 41 mm शोए टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Harley Davidson Nightster - फोटो : Harley Davidson
ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 320 mm का डिस्क और रियर में 260 mm का डिस्क ब्रेक लगाया गया है। नाइटस्टर की सीट की ऊंचाई 705 mm है जिससे इस पर चढ़ना बहुत आसान है। ईंधन टैंक की क्षमता 11.7 लीटर है और मोटरसाइकिल का वजन 218 किलोग्राम है जो पिछली स्पोर्टस्टर मोटरसाइकिलों की तुलना में हल्का है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें