फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Selling EV Brands: ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-5 ईवी ब्रांड, पिछले महीने बेचीं इतनी इलेक्ट्रिक कारें

Fri, 22 Sep 2023 07:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
इलेक्ट्रिक कार - फोटो : For Reference Only
इस साल इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में बढ़ोतरी देखी जा रही है। देश के लिए स्वच्छ और हरित परिवहन भविष्य बनाने के लक्ष्य के साथ चार पहिया वाहनों के इलेक्ट्रिफिकेशन के साथ यह तेजी पर है। हालांकि, अगस्त 2023 में इलेक्ट्रिक चार-पहिया वाहनों की बिक्री में काफी गिरावट आई। इस सेगमेंट में पिछले महीने की तुलना में 13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यहां हम आपको  बता रहें हैं कि अगस्त 2023 में किन वाहन निर्माताओं ने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Tata Nexon EV Facelift - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स ने अगस्त 2023 में भी मार्केट लीडर की स्थिति बरकरार रखी। उसके बाद एमजी मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्थान रहा। यानी टॉप-3 पोजिशन पहले की तरह बरकरार हैं। इस बीच, ह्यूंदै मोटर्स और पीसीए ऑटोमोबाइल्स ने क्रमशः चौथी और पांचवीं पोजिशन हासिल की।
विज्ञापन

3 of 7
Tata Tiago EV - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए अलग प्लेटफार्म Tata.ev की शुरुआत की है। इसके तहत कंपनी अपनी तीन इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करती है। जिनके साथ पिछले महीने टाटा मोटर्स ने 4,613 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की। जो कि इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है।

4 of 7
MG Comet EV - फोटो : अमर उजाला
सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बेचने वाले वाहन निर्माताओं की सूची में एमजी मोटर्स दूसरे नंबर रही। अगस्त के महीने में कंपनी अपने इलेक्ट्रिक कारों की 1,150 यूनिट्स की बिक्री करने में कामयाब रही। एमजी मोटर इस समय भारतीय बाजार में दो इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करती है। जिनमें पहली एमजी जेडएस ईवी और दूसरी एमजी कॉमेट है, जो इस समय सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार भी है।
विज्ञापन

5 of 7
Mahindra XUV400 - फोटो : Mahindra
इस सूची में महिंद्रा एंड महिंद्रा तीसरे नंबर पर रही। वाहन निर्माता ने पिछले महीने 376 यूनिट्स इलेक्ट्रिक कारें बेचीं। महिंद्रा इस समय भारतीय बाजार में फिलहाल एकमात्र इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा एक्सयूवी400 की बिक्री करती है।
विज्ञापन

6 of 7
Hyundai Kona Electric - फोटो : Hyundai
चौथे नंबर पर ह्यूंदै मोटर काबिज हुई। वाहन निर्माता इस समय कोना इलेक्ट्रिक और आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक एसयूवी बेचती है। कंपनी इन दोनों ईवी की 182 यूनिट्स की बिक्री करने में सफल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
eC3 - फोटो : citroen india
सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री करने वाले वाहन निर्माताओं की सूची में पांचवे नंबर पर सिट्रोएन रही। अगस्त के महीने में कंपनी ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार सिट्रोएन ईसी3 की 111 यूनिट्स की बिक्री की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें