अगर आपके पास पुरानी कार है और फिलहाल आप इसे बदलने की कोई योजना नहीं बना रहे हैं, तो ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि अपनी पुरानी कार की देखभाल कैसे करनी है। क्योंकि वाहन को अच्छी स्थिति में रखना जरूरी है। आजकल, वैश्विक रोजगार बाजार और अर्थव्यवस्था में अस्थिरता के साथ, लोग अपने वाहनों को पहले की तुलना में ज्यादा समय तक रख रहे हैं। इसके लिए पुराने वाहनों की विशेष देखभाल की जरूरत होती है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
Old Car
- फोटो : For Reference Only
यदि आप अपनी कार से ज्यादा माइलेज निकालना चाहते हैं और उसकी लंबी लाइफ चाहते हैं, तो आपको यह जानना चाहिए कि पुरानी कार की देखभाल कैसे की जाए। याद रखें कि यह एक कला और विज्ञान दोनों है। दोनों को संतुलित करने का मतलब है कि आपको नियमित वाहन रखरखाव के बारे में एक्टिव रहना होगा। इसे नजरअंदाज करने पर महंगी मरम्मत, खराबी या यहां तक कि दुर्घटना भी हो सकती है। यहां हम आपको पुरानी कार के रखरखाव के लिए कुछ आसान और जरूरी टिप्स बता रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रेकिंग सिस्टम को दुरुस्त रखें
किसी वाहन का ब्रेकिंग सिस्टम सबसे महत्वपूर्ण और जरूरी सिस्टम में से एक है। नई कार के ब्रेकिंग सिस्टम की समय-समय पर जांच करना जरूरी है। और पुरानी कारों में तो सुरक्षा के लिहाज से यह और भी जरूरी हो जाता है। यह सुनिश्चित करने के लिए ब्रेक की जांच करें कि ब्रेक पैड घिस न गए हों और ब्रेक फ्लुइड खत्म न हो रहा हो। अगर ब्रेक फ्लुइड लीक हो रहा है तो इसका मतलब है कि इसे तत्काल मरम्मत की जरूरत है।
4 of 7
car tyre
- फोटो : For Reference Only
टायरों की नियमित जांच करें
टायर गाड़ी के पैरों की तरह होते हैं, लेकिन इन्हें सबसे ज्यादा उपेक्षित किया जाता है। अपने टायरों की समय-समय पर अदला बदली करते रहें और एयर प्रेशर की जांच के लिए टायर गेज को हर समय अपने पास रखें। यह सुनिश्चित करें कि टायर में बताया गया एयर प्रेशर हमेशा रहे, जो आमतौर पर 30 और 35 पीएसआई के बीच होता है। इसके अलावा, यदि आप टायर बदल रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप किसी प्रतिष्ठित कंपनी से टायर खरीदें। किसी स्थानीय दुकान से सस्ता टायर खरीदने के चक्कर में क्वालिटी से समझौता न करें।
विज्ञापन
5 of 7
For Reference Only
- फोटो : Amar Ujala
स्टीयरिंग सिस्टम का ख्याल रखें
स्टीयरिंग सिस्टम में समस्या की वजह से वाहन की गतिशीलता में गड़बड़ी हो सकती है। साथ ही, इससे टायरों पर भी दबाव पड़ सकता है। हमेशा सुनिश्चित करें कि स्टीयरिंग फ्लुइड समय पर बदला जाए। और स्टीयरिंग सिस्टम को बेहतर स्थिति में रखने के लिए सस्पेंशन का समय-समय पर एक पेशेवर द्वारा जांच की जाती रहे।
विज्ञापन
6 of 7
Car Wiper
- फोटो : Social Media
विंडशील्ड वाइपर का ख्याल रखें
विंडशील्ड वाइपर ड्राइवर के लिए बेहतर विजिबिलिटी सुनिश्चित करते हैं। साफ न देख पाना कई दुर्घटनाओं का कारण होता है। इसलिए, वाइपर ब्लेड की सावधानीपूर्वक जांच करें और यदि जरूरी हो तो उन्हें बदल दें। वे छोटे लग सकते हैं, लेकिन वे बहुत महत्वपूर्ण हैं। ऐसी छोटी-छोटी चीजें बड़ा बदलाव ला सकती हैं।
फ्यूल लाइन की जांच करें
पुरानी कारों की फ्यूल लाइनें अक्सर टूट जाती हैं, जिससे ईंधन का रिसाव शुरू हो जाता है। इसे नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है क्योंकि इनसे आग लगने का खतरा पैदा हो सकता है। लीक हो रही ईंधन लाइन को ठीक करना एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। इसके अलावा, ओईएम द्वारा निर्धारित निश्चित रेंज में गाड़ी चलाने के बाद फ्यूल फिल्टर की जांच करना और उसे बदलना सुनिश्चित करें।