आज के समय में जब शहरों में ट्रैफिक एक आम समस्या बन चुका है, लोग ऐसी कारों की तलाश में रहते हैं जो न सिर्फ कॉम्पैक्ट हों, बल्कि चलाने में भी आसान हों। ऐसे में ऑटोमैटिक हैचबैक कारें काफी लोकप्रिय हो गई हैं। खासकर ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) वाली कारों को खूब पसंद किया जाता है, जो बजट के अनुकूल भी होते हैं।
10 लाख रुपये से कम कीमत में आज बाजार में कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं। जो आपकी रोजमर्रा की ड्राइव को आरामदायक बना सकते हैं। खासकर मेट्रो शहरों में क्लच-फ्री ड्राइविंग का अनुभव अब आम होता जा रहा है। यहां हम आपको ऐसी ही 5 बेहतरीन ऑटोमैटिक हैचबैक कारों के बारे में बता रहे हैं, जो 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम बजट में आती हैं।
यह भी पढ़ें - Rare Earths: भारत जापान के साथ रेयर अर्थ निर्यात समझौते की दोबारा करेगा समीक्षा, जानें क्यों लिया फैसला
यह भी पढ़ें - Rare Earth Magnet: रेयर अर्थ मैग्नेट की किल्लत से ऑटो उद्योग में संकट, जुलाई 2025 तक स्टॉक खत्म होने की आशंका