पिछले छह महीनों में कई गाड़ियों की लॉन्चिंग हुई है। वहीं कुछ के फेसलिफ्ट और न्यू जनरेशन मॉडल्स भी पेश हुए हैं। इनमें ग्राहक की पहली पसंद एसयूवी गाड़ियां बनी हुई हैं। जिनमें महिंद्रा थार, निसान मैगनाइट, रेनो काइगर, टाटा सफारी जैसी गाड़ियां शामिल हैं। इनमें से कुछ गाड़ियां लॉन्चिंग के साथ ही सड़कों पर हिट हो गईं हैं, जिसके चलते इनका वेटिंग पीरियड बढ़ गया है। आइए जानते हैं इन नई लॉन्च हुईं गाड़ियों का कितना है वेटिंग पीरियड...