फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

360 Degree Camera Cars: 360-डिग्री कैमरा वाली टॉप-5 सबसे किफायती कारें, आपकी सुरक्षा अब पहले से बेहतर!

Thu, 27 Feb 2025 03:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं और सुरक्षा आपके लिए प्राथमिकता है, तो यह खबर आपके लिए है! अब भारत में कुछ किफायती कारें 360-डिग्री कैमरा जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ आ रही हैं।
विज्ञापन
1 of 7
360 Degree Parking Camera - फोटो : Adobe Stock
अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं और सुरक्षा आपके लिए प्राथमिकता है, तो यह खबर आपके लिए है! अब भारत में कुछ किफायती कारें 360-डिग्री कैमरा जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ आ रही हैं। 360-डिग्री कैमरा आपको कार पार्क करने, तंग जगहों से निकलने और दुर्घटनाओं से बचने में मदद करता है। यहां हम आपको उन कारों के बारे में बता रहे हैं जो इस हाई-टेक फीचर के साथ किफायती दाम में मिल रही हैं। और इस सबकी कीमत 10 लाख रुपये से कम है।
विज्ञापन

2 of 7
Tata Tigor 2025 - फोटो : Tata Motors
2025 Tata Tigor: सबसे सस्ती 360-डिग्री कैमरा वाली कार
टाटा मोटर्स ने 2025 की शुरुआत में अपनी पॉपुलर सेडान Tata Tigor (टाटा टिगोर) को अपडेट किया। इस कार का नया XZ Plus Lux वेरिएंट में कई नए सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और हिल होल्ड कंट्रोल (HHC) शामिल हैं। खास बात यह है कि यह भारत में सबसे सस्ती 360-डिग्री कैमरा वाली कार बन गई है।
विज्ञापन

3 of 7
Nissan Magnite 2024 - फोटो : Nissan
Nissan Magnite: सस्ती और दमदार एसयूवी
अगर आप एक कॉम्पैक्ट एसयूवी चाहते हैं, तो Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) एक शानदार विकल्प है। इसका टेक्ना वेरिएंट में कई सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं। जिसमें 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग, क्रूज कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, ABS और EBD के साथ ब्रेक असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह एसयूवी उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो सेफ्टी और एडवांस फीचर्स चाहते हैं लेकिन बजट में भी रहना चाहते हैं।

4 of 7
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
Tata Altroz: एक प्रीमियम हैचबैक
टाटा की एक और शानदार कार, Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) भी 360-डिग्री कैमरा के साथ आती है। इसका XZ Lux वेरिएंट में कई फीचर्स उपलब्ध है। इसमें 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। अगर आप एक सेफ और फीचर-पैक्ड हैचबैक चाहते हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
Maruti Suzuki Baleno Regal Edition - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Baleno: स्टाइलिश और सेफ्टी से भरपूर
मारुति की पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक Baleno (बलेनो) को 2022 में अपडेट किया गया था। इसका टॉप-एंड Alpha वेरिएंट 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम कीमत में आता है। इस कार में कई शानदार फीचर्स हैं। जिसमें 360-डिग्री कैमरा, हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD), 9-इंच का SmartPlay Pro+ टचस्क्रीन, नेक्स्ट-जेनरेशन सुजुकी कनेक्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। बलेनो उन लोगों के लिए एक बेहतरीन चॉइस है जो स्टाइल और टेक्नोलॉजी का सही बैलेंस चाहते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
2024 Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Amar Sharma
Maruti Suzuki Dzire: सेडान में 5-स्टार सेफ्टी
मारुति सुजुकी ने 2024 में अपनी पॉपुलर सेडान Dzire (डिजायर) का नया वर्जन लॉन्च किया। जो Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग पाने वाली पहली मारुति कार बन गई। इसका टॉप-एंड ZXi Plus वेरिएंट 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम कीमत में आता है। इसमें कई खास फीचर्स मिलते हैं। जिसमें 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, LED फॉग लाइट्स शामिल हैं। अगर आप एक सेडान की तलाश में हैं, जो सेफ्टी और प्रीमियम फीचर्स के साथ आए, तो डिजायर एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
आपकी पसंद कौन-सी होगी?
अब भारतीय बाजार में कई किफायती कारें 360-डिग्री कैमरा जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ उपलब्ध हैं। चाहे आप सेडान पसंद करते हों (Dzire, Tigor), SUV चाहते हों (Magnite), या एक प्रीमियम हैचबैक (Baleno, Altroz) – आपके पास कई बेहतरीन ऑप्शन हैं। अगर आपकी प्राथमिकता सेफ्टी और मॉडर्न फीचर्स हैं, तो इनमें से कोई भी कार आपकी जरूरतों को पूरा कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें