फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming Cars: भारतीय बाजार में बढ़ेगी Hybrid SUVs की धूम! जल्द लॉन्च होंगी ये 5 दमदार गाड़ियां

Thu, 27 Feb 2025 01:38 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में हाइब्रिड कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए Hyundai, Kia, Toyota और Maruti Suzuki जैसी दिग्गज कंपनियां हाइब्रिड एसयूवी सेगमेंट में तेजी से कदम बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
1 of 6
हाइब्रिड कार - फोटो : Honda Cars India
भारतीय ग्राहक गाड़ियों में ज्यादा माइलेज को अहमियत देते हैं, और यही वजह है कि देश में हाइब्रिड कारों (Hybrid Cars) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। हाइब्रिड टेक्नोलॉजी न सिर्फ फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ाती है, बल्कि इसे पर्यावरण के अनुकूल भी बनाती है। इसी ट्रेंड को देखते हुए कई कार निर्माता कंपनियां भारत में अपनी हाइब्रिड एसयूवी (Hybrid SUVs) लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। अगर आप भी हाइब्रिड एसयूवी लेने का प्लान बना रहे हैं, तो जानिए ऐसी 5 दमदार गाड़ियों के बारे में, जो जल्द ही भारतीय सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।
विज्ञापन

Hyundai Creta Hybrid

2 of 6
Hyundai Creta - फोटो : Hyundai
भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली Hyundai Creta अब हाइब्रिड अवतार में आने वाली है। नई जनरेशन मॉडल, जिसे SX3 नाम दिया गया है, 2027 तक लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल यह पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और टर्बो डीजल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है, लेकिन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के जुड़ने से इसकी माइलेज और परफॉर्मेंस में जबरदस्त सुधार होगा।
विज्ञापन

Kia Seltos Hybrid

3 of 6
2025 Kia Seltos - फोटो : Kia
Kia भी अपनी पॉपुलर Seltos को हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस करने की तैयारी कर रही है। नेक्स्ट-जेन Seltos Hybrid में 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलेगी। यह दमदार एसयूवी 2027 में लॉन्च हो सकती है। किआ की यह पेशकश उन ग्राहकों को आकर्षित करेगी जो बेहतर माइलेज और एडवांस टेक्नोलॉजी वाली एसयूवी खरीदना चाहते हैं।

Toyota Urban Cruiser Hyryder (7-सीटर)

4 of 6
Toyota Urban Cruiser Hyryder - फोटो : Toyota
टोयोटा की पॉपुलर Urban Cruiser Hyryder फिलहाल 5-सीटर वर्जन में आती है, लेकिन कंपनी जल्द ही इसका 7-सीटर हाइब्रिड मॉडल लॉन्च करने वाली है। इस नई एसयूवी में 177.6-वोल्ट लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलेगा, जिससे यह और भी ज्यादा फ्यूल-एफिशिएंट होगी। उम्मीद की जा रही है कि इसे 2026 के अंत तक भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।
विज्ञापन

Maruti Suzuki Grand Vitara (7-सीटर)

5 of 6
Maruti Suzuki Grand Vitara - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी भी अपनी Grand Vitara का 7-सीटर हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है। फिलहाल यह 5-सीटर वेरिएंट में उपलब्ध है, लेकिन अब कंपनी इसे नई जनरेशन में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ उतारेगी। भारत में इसकी टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है, जिससे संकेत मिलता है कि यह जल्द ही लॉन्च होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5. Maruti Suzuki Fronx Hybrid

6 of 6
Maruti Suzuki Fronx SUV - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki की एक और शानदार हाइब्रिड एसयूवी Fronx Hybrid भी जल्द ही दस्तक देने वाली है। हाल ही में एक टेस्टिंग मॉडल पर "Hybrid" बैज देखा गया है, जिससे पुष्टि होती है कि कंपनी इसे जल्द लॉन्च करेगी। यह एसयूवी 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत तक बाजार में आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें