Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
Tata Punch
Tata Punch लॉन्चिंग से पहले ही यह माइक्रो एसयूवी डीलरशिप्स के पास पहुंचना शुरू हो गई है और डीलर्स ने अनऑफिशियली बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। इसके इंटीरियर का भी खुलासा हो गया है। यह 5-सीटर माइक्रो एसयूवी सब-4 मीटर कैटेगरी में आएगी। वहीं इसे टू टोन कलर स्कीम के साथ उतारा जाएगा। इसमें सी-पिलर पर इंटीग्रेटेड डोर हैंडल्स मिलेंगे। साथ ही प्लास्टिक बॉडी क्लैडिंग, बड़ा फ्रंट बंपर, स्पिल्ट हेडलैंप्स के साथ एलईडी डीआरएल और एलईडी टेल लैंप्स मिलेंगे। नई SUV में 16-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। इंजन की बात करें, तो इसमें केवल पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो टियागो, टिगोर और अलट्रोज में मिलेगा। इसमें 1.2 लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड, 3-सिलंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 86 एचपी की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन एएमटी का विकल्प मिलेगा।