फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 Row Seating Cars: तीन-पंक्ति वाली सबसे किफायती एसयूवी और एमपीवी कारें, कीमत छह लाख रुपये से शुरू

Mon, 07 Apr 2025 09:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में बड़ी और फैमिली के लिए सुविधाजनक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। खासतौर पर ऐसी गाड़ियां जो ज्यादा लोगों को बिठा सकें या जरूरत पड़ने पर ज्यादा सामान ले जा सकें। अगर आप भी ऐसी ही किसी कार की तलाश में हैं जो 15 लाख रुपये से कम में आती हो और उनमें सीट की तीन पक्तियां हों, तो आप इन मॉडल्स पर विचार कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Renault Triber - फोटो : Renault
भारत में बड़ी और फैमिली के लिए सुविधाजनक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। खासतौर पर ऐसी गाड़ियां जो ज्यादा लोगों को बिठा सकें या जरूरत पड़ने पर ज्यादा सामान ले जा सकें। अब ज्यादातर एसयूवी और एमपीवी कारों में तीसरी पंक्ति की सीट मिल रही है। जिससे ये गाड़ियां बड़े परिवारों या ग्रुप ट्रैवलर्स के लिए काफी आकर्षक हो गई हैं। अगर आप भी ऐसी ही किसी कार की तलाश में हैं जो 15 लाख रुपये से कम में आती हो और उनमें सीट की तीन पक्तियां हों, तो आप इन मॉडल्स पर विचार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - VVIP Cars: भारत में कौन सी गाड़ियां बिना नंबर प्लेट चल सकती हैं, किन वाहनों पर होता है तीर का निशान?
विज्ञापन

2 of 6
Renault Triber - फोटो : Renault
Renault Triber
Renault Triber (रेनो ट्राइबर) एक बेहद सस्ती और प्रैक्टिकल 7-सीटर कार है। इसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये से शुरू होकर करीब 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसमें चार वेरिएंट्स – RXE, RXL, RXT और RXZ मिलते हैं। खास बात यह है कि अगर आपको तीसरी सीट की जरूरत न हो तो उसे फोल्ड करके बूट स्पेस को 84 लीटर से 625 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इसका इंटीरियर बहुत ही फ्लेक्सिबल है, जिससे आप सीट्स को जरूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं।

Triber में 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो 72 PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, छह स्पीकर, वायरलेस चार्जिंग और रियर AC वेंट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए चार एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - 2025 Toyota Urban Cruiser Hyryder: 2025 टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर हुई लॉन्च, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव
विज्ञापन

3 of 6
Maruti Suzuki Ertiga - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Ertiga
Maruti Ertiga (मारुति अर्टिगा) हमेशा से एक भरोसेमंद 7-सीटर ऑप्शन रही है। इसकी कीमत करीब 9 लाख रुपये से करीब 13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। और यह LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus वेरिएंट्स में मिलती है। इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 103 PS की पावर और 139 Nm का टॉर्क देता है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में उपलब्ध है। जो लोग माइलेज को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए सीएनजी वर्जन भी मौजूद है, जिसमें थोड़ा कम पावर मिलता है।

अर्टिगा में 7-इंच का टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल, आर्कमिस ऑडियो सिस्टम और कलर MID जैसे फीचर्स हैं। बच्चों के लिए ISOFIX माउंट्स, रियर पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और चार एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स इसे एक परफेक्ट फैमिली कार बनाते हैं।

यह भी पढ़ें - Hyundai Exter Hy-CNG Duo: ह्यूंदै ने एक्सटर हाई-सीएनजी डुओ का सबसे किफायती वेरिएंट किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

4 of 6
Mahindra Bolero - फोटो : Mahindra
Mahindra Bolero
Mahindra Bolero (महिंद्रा बोलेरो) की गिनती देश की सबसे भरोसेमंद गाड़ियों में होती है। इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये से करीब 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। और यह B4, B6 और B6 (O) वेरिएंट्स में आती है। इसमें 7 लोगों के बैठने की सुविधा है, जिसमें पीछे साइड-फेसिंग जम्प सीट्स मिलती हैं।

इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन है, जो 76 PS की पावर और 210 Nm का टॉर्क देता है। फीचर्स की बात करें तो बोलेरो में बेसिक फीचर्स मिलती है जैसे मैनुअल AC, USB और AUX सपोर्ट वाला ऑडियो प्लेयर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, सेमी-डिजिटल क्लस्टर, पावर विंडो और 12 वोल्ट चार्जिंग सॉकेट। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें दो एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Tyres: गर्मी में कार के टायर फटने की है चिंता? इन सुरक्षा टिप्स से सफर बनाएं सुरक्षित
विज्ञापन

5 of 6
Mahindra Bolero Neo - फोटो : Mahindra
Mahindra Bolero Neo
अगर आप बोलेरो की मजबूती के साथ थोड़ी स्टाइल और फीचर्स भी चाहते हैं, तो Bolero Neo (बोलेरो नियो) एक बढ़िया विकल्प है। इसमें भी 7-सीटर अरेंजमेंट मिलता है, लेकिन पीछे की सीट्स साइड-फेसिंग होती हैं। इसमें ज्यादा ताकतवर 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 100 PS पावर और 260 Nm टॉर्क देता है।

Neo वर्जन में 9-इंच की टचस्क्रीन, क्लासिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, छह स्पीकर ऑडियो सिस्टम और सेकंड रो के लिए अलग से वेंट्स वाला मैनुअल AC है। हालांकि इसमें एपल कारप्ले और एंड्ऱॉयड ऑटो सपोर्ट नहीं है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें दो एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Second Hand Car: सेकंड हैंड कार कैसे खरीदें? खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kia Carens - फोटो : Kia India
Kia Carens
Kia Carens (किआ कैरेंस) इस लिस्ट में सबसे प्रीमियम ऑप्शन है, जिसकी कीमत करीब साढ़ें 10 लाख रुपये से ज्यादा से शुरू होती है। यह 6-सीटर और 7-सीटर दोनों फॉर्मेट में मिलती है। इसमें तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं - 1.5 लीटर पेट्रोल (115 PS), 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल (160 PS) और 1.5 लीटर डीजल (116 PS)। हर इंजन को मॉडल के आधार पर परफॉर्मेंस और माइलेज का बैलेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।

केबिन के अंदर आपको दो 10.25-इंच की स्क्रीन मिलती हैं - एक डिजिटल क्लस्टर और दूसरी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट के लिए। इसके अलावा बोस का 8-स्पीकर सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और सिंगल-पेन सनरूफ जैसे फीचर्स इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं। सुरक्षा के लिहाज से कैरेंस में सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग, डुअल कैमरा डैशकैम और रियर कैमरा दिया गया है। 

यह भी पढ़ें - Upcoming Two-Wheelers: अप्रैल में लॉन्च होने वाले दमदार टू-व्हीलर, क्या हैं इनमें खास?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें