एलईडी हेडलैंप बड़ी संख्या में मॉडर्न कारों में मिलने वाले अहम फीचर्स में से एक बन गया है। एलईडी हेडलैंप कई फायदों के साथ आते हैं। जहां वे रोशनी बढ़ाते हैं, जिससे अंधेरे की स्थिति में ड्राइवर के लिए सड़क की बेहतर विजिबिलिटी सुनिश्चित होती है, जिसकी वजह से बेहतर सुरक्षा मिलती है, वहीं एलईडी लाइटें कारों की स्टाइल और लुक को भी बढ़ाती हैं। इसके अलावा, एलईडी लाइटें पारंपरिक हैलोजन बल्बों की तुलना में कम बिजली की खपत करती हैं। भारत में पहले प्रीमियम हाई-एंड कारें इस फीचस के साथ आती थीं। हालांकि, उपभोक्ताओं की पसंद और नई टेक्नोलॉजी से चलने वाली नई और एडवांस्ड फीचर्स की मांग तेजी से बढ़ने के साथ, बड़े पैमाने पर कार निर्माताओं ने भी अपनी कारों में एलईडी हेडलैंप की पेशकश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
2 of 7
कार में लाइट
- फोटो : सोशल मीडिया
तेजी से विकसित हो रही उपभोक्ता प्राथमिकताओं के साथ, मास मार्केट सेगमेंट में कई ऑटो निर्माताओं ने अपनी कारों को एलईडी हेडलैंप के साथ 10 लाख रुपये से कम कीमत में पेश करना शुरू कर दिया है। यहां हम आपको भारतीय बाजार में एलईडी हेडलैंप के साथ उपलब्ध कुछ कारों के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 10 लाख रुपये से कम है।
विज्ञापन
3 of 7
Maruti Suzuki Swift
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Swift
मारुति सुजुकी स्विफ्ट देश में लॉन्च होने के बाद से भारत में सबसे लोकप्रिय कारों में से एक रही है। यह अपमार्केट हैचबैक न सिर्फ मारुति सुजुकी के लिए कमाई का एक बड़ा स्रोत है, बल्कि सभी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। स्विफ्ट का ZXI+ ट्रिम एलईडी हेडलैंप के साथ आता है।
4 of 7
Hyundai i20
- फोटो : Hyundai
Hyundai i20
Hyundai i20 भारत में दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता की एकमात्र प्रीमियम हैचबैक है। Hyundai i20 एक शार्प डिजाइन और कई तरह के फीचर्स के साथ आती है। इस स्टाइलिश प्रीमियम हैचबैक का एस्टा वैरिएंट एलईडी हेडलैंप से लैस है।
विज्ञापन
5 of 7
Maruti Suzuki Baleno
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Baleno
मारुति सुजुकी बलेनो प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में वाहन निर्माता की पेशकश है। आकर्षक सुडौल डिजाइन के अलावा, कार में ढेर सारे फीचर्स भी हैं और उनमें से एक एलईडी हेडलैंप है, जो जैटा ट्रिम से उपलब्ध है।
विज्ञापन
6 of 7
Maruti Suzuki Ignis
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Ignis
इग्निस मारुति सुजुकी की एक माइक्रो-एसयूवी-थीम वाली कार है। वाहन निर्माता के प्रीमियम नेक्सा रिटेल नेटवर्क के जरिए बेची जाने वाली इग्निस भारत में सबसे कम रेटिंग वाली कारों में से एक है। एक प्रैक्टिकल और अच्छी तरह से लैस कार होने के बावजूद, इग्निस कई खरीदारों का ध्यान अपनी ओर खींचने में नाकाम रही है। यह टॉप-एंड अल्फा ट्रिम में एलईडी हेडलैंप के साथ आती है।
Honda Amaze
होंडा अमेज कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में जापानी कार निर्माता का जवाब है, एक ऐसी श्रेणी जो सेडान की स्टाइल और आराम के साथ हैचबैक की व्यावहारिकता के मिश्रण के बावजूद तेजी से अपना आकर्षण खो रही है। अमेज के टॉप-एंड वीएक्स ट्रिम में एलईडी हेडलैंप मिलते हैं।