भारत में एक मध्यवर्गीय कार मालिक के लिए वाहन का माइलेज काफी मायने रखती है। CNG (सीएनजी) वाहन भारतीय बाजार में पिछले कुछ वर्षों के दौरान काफी लोकप्रिय हुए हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि सीएनजी ज्यादा किफायती है और पेट्रोल की कीमतों में बेतहाशा इजाफा हुआ है। इस वजह से, लोगों ने वैकल्पिक ईंधन जैसे इलेक्ट्रिक वाहन और सीएनजी वाहन में दिलचस्पी दिखाया है। इलेक्ट्रिक वाहनों में रेंज की चिंता और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण ज्यादातर लोगों के लिए ईवी फिलहाल पहली पसंद नहीं है। और यही वजह है कि सीएनजी से चलने वाले वाहनों की मांग बढ़ी है। सीएनजी वाहन में अगर सीएनजी खत्म हो भी जाए, तो भी वाहन रेगुलर पेट्रोल पर चल सकती है, जो हर जगह आसानी से उपलब्ध है। यहां हम आपको भारतीय बाजार में मिलने वाली टॉप 6 सीएनजी कारें के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 10 लाख रुपये से कम है।
विज्ञापन
2 of 6
Hyundai Aura CNG
- फोटो : Hyundai
Hyundai Aura CNG
शुरुआती कीमत: 6.09 लाख रुपये
ह्यूंदै मोटर की सीएनजी कॉम्पैक्ट सेडान कार Aura (ऑरा) भारतीय बाजार में बिकने वाली सबसे किफायती सीएनजी कारों में से एक है। इसमें 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 83 PS का अधिकतम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सीएनजी मोड पर चलने पर इसमें, पावर उत्पादन 68 bhp और टॉर्क 95 Nm तक कम हो जाता है। Hyundai Aura CNG दो वैरिएंट्स में पेश की जाती है। वैरिएंट S की कीमत 6.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि SX वैरिएंट की कीमत 8.57 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
विज्ञापन
3 of 6
Tata Tiago CNG
- फोटो : Tata Motors
Tata Tiago iCNG
शुरुआती कीमत: 6.30 लाख रुपये
Tata Tiago iCNG (टाटा टियोगो आईसीएनजी) टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में सबसे किफायती CNG वाहन है। इसमें 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर रेवोट्रॉन इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 86 PS का अधिकतम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सीएनजी मोड पर चलने पर, कार का पावर 73 PS और टॉर्क आउटपुट 95 Nm तक कम हो जाता है। Tata Tiago iCNG 26.49 किमी प्रति किलोग्राम माइलेज देने का दावा करती है। यह सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है और इसे चार वैरिएंट्स में पेश किया जाता है। टियागो की एक्स-शोरूम कीमत 6.30 लाख से शुरू होती है जो 7.82 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
4 of 6
Maruti Suzuki Swift Facelift
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Swift
शुरुआती कीमत: 7.7 लाख रुपये
Maruti Suzuki Swift (मारुति सुजुकी स्विफ्ट) भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार में से एक रही है। मारुति स्विफ्ट के सीएनजी वर्जन में 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर, डुअलजेट इंजन मिलता है। यह इंजन 89 PS का अधिकतम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सीएनजी मोड पर चलते समय, कार का पावर उत्पादन 77.49 PS और 98.5 Nm तक कम हो जाता है। मारुति सुजुकी स्विफ्ट 30.90 किमी प्रति किलोग्राम माइलेज देने का दावा करती है। सीएनजी पावरट्रेन सिर्फ एक मैनुअल गियरबॉक्स और दो वैरिएंट्स -VXi और ZXi के साथ आती है।
विज्ञापन
5 of 6
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : Hyundai
Hyundai Grand i10 Nios
शुरुआती कीमत: 7.16 लाख रुपये
ह्यूंदै की कार होने के नाते Grand i10 Nios (ग्रैंड आई10 नियोस) फीचर्स से भरपूर है। इस कार में 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 83 PS की अधिकतम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सीएनजी पर चलते समय, कार का पावर उत्पादन 68 bhp और टॉर्क 95 Nm तक कम हो जाता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। इसे 3 वैरिएंट्स - मैग्ना, स्पोर्ट्ज और एस्टा में पेश किया गया है। Magna वैरिएंट की कीमत 7.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम), Sportz की कीमत 7.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और Asta वैरिएंट की कीमत 8.45 लाख (एक्स-शोरूम) है।
Tata Tigor (टाटा टिगोर) को अब फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ भी पेश किया गया है। इसमें Tiago iCNG वाला इंजन मिलता है। यह 1.2-लीटर इंजन पेट्रोल पर चलते समय 86 PS का पावर और 113 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। और सीएनजी पर चलते समय यह इंजन 73 PS का पावर और 95 Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। टाटा टिगोर को तीन वैरिएंट्स - XM, XZ और XZ Plus में उपलब्ध है। इसकी कीमतें 7.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं और 8.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं।