फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Scooters: ज्यादा रेंज देने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर खोज रहे हैं? जानें टॉप-5 विकल्प, कीमत और फीचर्स

Tue, 13 Jan 2026 04:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में लगभग सभी तरह के राइडर्स की जरूरतों के हिसाब से कई ऑप्शन मौजूद हैं। ये हैं भारत में लंबी रेंज वाले टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर।
विज्ञापन
1 of 7
Electric Scooter - फोटो : Chetak
भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार तेजी से बढ़ रहा है। वाहन निर्माता अब सिर्फ डिजाइन या कीमत तक सीमित नहीं हैं। रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए लंबी रेंज आज ग्राहकों की जरूरत में सबसे ऊपर है। इसी मांग को देखते हुए कंपनियां बड़ी बैटरी, बेहतर एफिशिएंसी और ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी पर जोर दे रही हैं और नए मॉडल उतार रही हैं। 

अगर आप 2026 में नया ई-स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं और लंबी रेंज आपकी प्राथमिकता है, तो यहां हम आपको ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में बता रहे हैं। IDC सर्टिफाइड आंकड़ों के आधार पर, 2026 में खरीद के लिए उपलब्ध ये पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे ज्यादा रेंज देने का दावा करते हैं।

यह भी पढ़ें - Fuel Indicator: फ्यूल गेज का छोटा सा तीर कैसे बना ड्राइवरों का सबसे बड़ा सहारा? बड़ा दिलचस्प है किस्सा
विज्ञापन

2 of 7
Ola S1 Pro Gen 3 - फोटो : Ola Electric
OLA S1 Pro
OLA S1 Pro (ओला एस1 प्रो) इस समय भारत में सबसे लंबी रेंज देने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर सामने आता है। यह स्कूटर उन खरीदारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो हाई परफॉर्मेंस के साथ लंबी रेंज चाहते हैं। 5.2 kWh बैटरी वाले इसके वेरिएंट्स न सिर्फ लंबी दूरी तय करने में सक्षम हैं, बल्कि स्पोर्टी एक्सीलरेशन भी देते हैं।

खास फीचर्स:
  • 5.2 kWh बैटरी (S1 Pro Sport और S1 Pro+)
  • दावा की गई रेंज: 320 किमी (IDC)
  • लगभग 2 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटा
  • टॉप स्पीड: 130-152 किमी प्रति घंटा
  • कीमत: 1.49 लाख रुपये से 1.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

यह भी पढ़ें - Delhi BS3 Cars: दिल्ली में 15 साल पुरानी बीएस-3 पेट्रोल कार, स्क्रैप कराएं या ईवी में बदलें? जानें सही विकल्प
विज्ञापन

3 of 7
Simple Energy One Gen 2 - फोटो : Simple One
Simple Energy One Gen 2
Simple Energy One Gen 2 (सिंपल एनर्जी वन जेन 2) को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जिनकी रोजाना की यात्रा लंबी होती है। इसका नया जनरेशन मॉडल बेहतर बैटरी पैक, मजबूत स्ट्रक्चर और अपडेटेड सॉफ्टवेयर के साथ आता है। जिससे यह लंबी रेंज के मामले में दूसरे नंबर पर है।

मुख्य फीचर्स:
  • दावा की गई रेंज: 265 किमी (IDC)
  • 5.0 kWh बैटरी पैक
  • 2.55 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटा
  • टॉप स्पीड: 115 किमी प्रति घंटा
  • कीमत: 1.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

यह भी पढ़ें - EV Charging Tips: इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय किन बातों का ख्याल रखना है जरूरी? जानें पांच जरूरी सावधानियां

4 of 7
TVS iQube ST - फोटो : TVS Motor
TVS iQube ST
TVS iQube का ST (टीवीएस आईक्यूब एसटी) वेरिएंट उन ग्राहकों को आकर्षित करता है जो भरोसेमंद ब्रांड के साथ स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं। इसकी रेंज इसे शहर के साथ-साथ लंबे शहरी कम्यूट के लिए भी उपयोगी बनाती है। डिजाइन में बड़ा बदलाव न होते हुए भी टेक्नोलॉजी के मामले में यह स्कूटर काफी आगे है।

अहम फीचर्स:
  • 5.3 kWh बैटरी के साथ 212 किमी IDC रेंज
  • 4.5 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटा
  • टॉप स्पीड: 82 किमी प्रति घंटा
  • 7-इंच टचस्क्रीन, OTA अपडेट्स, TPMS
  • कीमत: 1.58 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

यह भी पढ़ें - Flush Door Handles: क्या फ्लश डोर हैंडल बन रहे हैं जानलेवा? अमेरिकी संसद में कार सुरक्षा को लेकर नया कानून पेश
विज्ञापन

5 of 7
Vida V2 Electric Scooter - फोटो : Vida
Vida V2 Pro
Vida V2 Pro (विडा वी2 प्रो) उन लोगों के लिए है जो रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से एक संतुलित इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं। इसकी रेंज, परफॉर्मेंस और फीचर्स का मेल इसे मिड-सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाता है।

मुख्य फीचर्स:
  • 165 किमी IDC सर्टिफाइड रेंज
  • 3.9 kWh बैटरी पैक
  • 2.9 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटा
  • टॉप स्पीड: 90 किमी प्रति घंटा
  • रिमूवेबल बैटरी, TFT टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल
  • कीमत: 1.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

यह भी पढ़ें - Winter Riding Tips: सर्दियों में बाइक और ऑटो से सफर कैसे आसान बनाएं? ठंड से खुद को महफूज रखने के पांच असरदार टिप्स
विज्ञापन

6 of 7
River Indie Gen 3 - फोटो : River EV
River Indie Gen 3
River Indie Gen 3 (रिवर इंडी जेन 3) को शहरी इस्तेमाल और भारी-भरकम सामान ढोने को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। तीसरी जनरेशन में इसे नए टायर्स, बेहतर ग्रिप और अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ पेश किया गया है। जिससे इसका ओवरऑल अनुभव और बेहतर हो गया है।

मुख्य फीचर्स:
  • 163 किमी IDC रेंज
  • 4 kWh बैटरी पैक
  • 3.5 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटा
  • टॉप स्पीड: 90 किमी प्रति घंटा
  • हिल-होल्ड असिस्ट और कस्टमाइजेबल डिस्प्ले
  • कीमत: 1.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: 2026 में ₹15 लाख से कम कीमत में सनरूफ वाली पांच बेहतरीन कारें, जानें क्या है खास 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Electric Scooter - फोटो : Vida
ग्राहकों इस बात का रखें विशेष ध्यान
2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय रेंज अब सबसे बड़ा निर्णायक बन चुकी है। हालांकि, अंतिम फैसला लेते वक्त चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्विस नेटवर्क और आपकी रोजाना की जरूरतों को ध्यान में रखना भी उतना ही जरूरी है।

ग्राहकों के इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि एक इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर असल में कितनी दूरी तय कर सकता है, यह कई असल दुनिया की कई वजहों से तय होता है। जैसे राइडिंग स्टाइल, सड़क, राइडर और कार्गो का वजन, स्पीड, टायर प्रेशर, मौसम और तापमान, बैटरी हेल्थ। इसलिए कंपनी द्वारा दावा की गई ड्राइविंग रेंज, और यूजर्स को मिलने वाली रेंज में अंतर हो सकता है। 

यह भी पढ़ें - Tesla EV Fire: शिकागो में टेस्ला मॉडल Y हादसा, ड्राइवर की तबीयत बिगड़ने के बाद कार में लगी भीषण आग, वीडियो वायरल 

यह भी पढ़ें - FASTag: फास्टैग वार्षिक पास को लेकर क्यों जारी की गई चेतावनी? धोखाधड़ी से बचने की अहम जानकारी 

यह भी पढ़ें - AVAS: सरकार ने ईवी के लिए ध्वनिक वाहन चेतावनी प्रणाली को बनाया अनिवार्य, पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर जोर, जानें डिटेल्स 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें