नई इलेक्ट्रिक गाड़ी (ईवी) लेने के बाद सिर्फ ड्राइविंग ही नहीं, बल्कि चार्जिंग की आदतों में भी बदलाव जरूरी होता है। पेट्रोल या डीजल गाड़ियों के मुकाबले ईवी की बैटरी ज्यादा संवेदनशील होती है। सुरक्षित और सही चार्जिंग से न सिर्फ बैटरी की उम्र बढ़ती है, बल्कि वाहन की परफॉर्मेंस भी बेहतर रहती है।
1. सही चार्जिंग स्टेशन चुनना क्यों अहम है?
- हमेशा अपने ईवी के अनुकूल चार्जर चुनें (जैसे CCS2 या अन्य सपोर्टेड टाइप)
- फास्ट चार्जिंग सुविधाजनक होती है, लेकिन बार-बार इस्तेमाल से बैटरी पर असर पड़ सकता है
- रोजाना इस्तेमाल के लिए होम चार्जिंग या स्टैंडर्ड चार्जर बेहतर विकल्प
- लंबे समय में इससे बैटरी की सेहत बनी रहती है
यह भी पढ़ें - Flush Door Handles: क्या फ्लश डोर हैंडल बन रहे हैं जानलेवा? अमेरिकी संसद में कार सुरक्षा को लेकर नया कानून पेश