Mahindra Bolero Bold Edition
- फोटो : Mahindra
लेकिन अच्छी बात ये है कि महिंद्रा और टाटा मोटर्स जैसी भारतीय कंपनियां अभी भी बड़े परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखती हैं और बेहतरीन 7-सीटर एसयूवी किफायती दामों में पेश करती हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा इस सेगमेंट में आगे है। महिंद्रा के पास लग्जरी चाहने वालों के लिए XUV700 है और सादगी पसंद ग्राहकों के लिए Bolero (बोलेरो)। वहीं, टाटा मोटर्स के पास इस कैटेगरी में Safari (सफारी) ही एकमात्र विकल्प है।
यह भी पढ़ें - EV Car Sales: सितंबर 2025 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दोगुनी, देश में ईवी की मांग बढ़ी, फाडा की रिपोर्ट
डीजल एसयूवी की मांग क्यों बनी हुई है
भले ही इलेक्ट्रिक और पेट्रोल गाड़ियां बढ़ रही हों, लेकिन डीजल एसयूवी अभी भी काफी लोकप्रिय हैं। इसकी वजह है इनका बेहतर टॉर्क, लंबी दूरी पर बेहतर माइलेज, और कम रनिंग कॉस्ट। यहां हम आपको बता रहे हैं भारत में इस वक्त की सबसे किफायती 7-सीटर डीजल एसयूवी, जो गांव से लेकर शहर तक हर तरह के यूजर के लिए एकदम फिट हैं।
यह भी पढ़ें - Jeep Compass Track Edition: जीप कंपास ट्रैक लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स